20 APRSATURDAY2024 10:52:22 AM
Nari

हरी मेहंदी से बाल हो जाते हैं ड्राई तो क्या करें?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 07 Jun, 2021 12:16 PM
हरी मेहंदी से बाल हो जाते हैं ड्राई तो क्या करें?

बढ़ते प्रदूषण व गलत खानपान के कारण कई लड़कियों को कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्याएं  होने लगती है। ऐसे में इन सफेद बालों को छुपाने के लिए लड़कियां हरी मेहंदी का सहारा लेती है। इससे बालों को सही कलर मिलने के साथ सिर को ठंडक मिलती है। मगर कई बार बालों की नमी खो जाने से बाल ज्यादा रूखे व बेजान नजर आने लगते हैं। असल में, मेहंदी गलत तरीके से लगाने के कारण बालों में रूखापन बढ़ने लगता है। 


तो चलिए आज हम आपको मेहंदी भिगोने से लेकर बालों को सूखाने तक कुछ खास टिप्स बताते हैं। इससे आपको रुखे बालों से छुटकारा मिलने के साथ मनचाहा कलर मिलेगा। साथ ही बाल जड़ों से पोषित होकर घने, मुलायम, मजबूत व चमकदार नजर आएंगे। 

मेहंदी भिगोने व लगाने का सही तरीका

आप बालों को हैल्दी व सॉफ्ट बनाने के लिए इसमें कुछ चीजें मिला सकती है। इसके लिए अंडा, शिकाकाई, दही, आंवला व कॉफी पाउडर, मुल्तानी मिट्टी आदि चीजों को चुन सकती है। इसके मेहंदी में पानी व ये चीजें मिलाकर रातभर भिगोएं। फिर अगली सुबह मेहंदी लगाएं। ये सभी चीजें नेचुरल होने से ये आपके बालों को गहराई से पोषित करेगी। ऐसे में बालों का रंग अच्छा आने के साथ इनका रूखापन दूर होगा। 

PunjabKesari

मेहंदी लगाने से पहले सिर की करें तेल मालिश 

आमतौर पर महिलाएं रूखे बालों पर सीधे मेहंदी लगा लेती है। मगर इससे बाल ज्यादा ड्राई होने के साथ झड़ने लगते हैं। ऐसे में अगर आपके बाल ड्राई है तो ऐसी गलती ना करें। इसके लिए मेहंदी लगाने से पहले स्कैल्प पर तेल मसाज करें। इसके लिए आप सरसों, नारियल, बादाम आदि किसी भी तेल को यूज कर सकती है। वहीं कई लड़कियां मेहंदी में तेल मिलाती है। मगर इसे सिर पर लगाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। 

मेहंदी सूखने बाद सिर्फ पानी से धोएं बाल

अक्सर लड़कियां मेहंदी को सूखने पर बालों को शैंपू से धोती है। मगर ऐसी गलती करने से बचें। इससे बालों के ड्राई होने की परेशानी होती है। असल में, मेहंदी लगाने से करीब 12 घंटे बाल शैंपू करना चाहिए। इसलिए मेहंदी के सूखने पर इसे ताजे पानी से धोएं। इसके अलावा एक बाउल में 1 छोटा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर बालों पर डालें। इससे बालों की ड्राईनेस दूर होकर उन्हें पोषण मिलेगा। 

नेचुरल तरीके से सुखाएं बाल 

वहीं बालों को धोने के बाद इसे मशीन की जगह पर नेचुरल तरीके से सूखने दें। नहीं तो बालों में ड्राईनेस बढ़ सकती है। 

बाल सूखने के बाद करें ऑयलिंग 

बाल के सूखने पर किसी भी नेचुरल तेल से मसाज करें। फिर गर्म पानी में टॉवल को निचड़कर 5 मिनट के लिए बालों को लपेंट लें। इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं। वहीं कई बार मेहंदी सिर पर जम जाने से खुजली की समस्या होती है। ऐसे में इससे सिर पर जलन, खुजली व ड्राईनेस की परेशानी दूर होगी। 

PunjabKesari

सोते वक्त करें यह काम 

रात को सोते समय सिर से मेहंदी का रंग निकल सकता है। ऐसे में आपका तकिया व इसका कवर खराब ना हो इसके लिए बालों को कॉटन के कपड़े से लपेट कर सोएं। 

अगले दिन बालों को शैंपू 

अगले दिन माइल्ड शैंपू व कंडीशन से बालों को धोएं। साथ ही इसे नेचुरल तरीके से सुखाएं। इससे आपको मेहंदी का सही रंग तो मिलेगा ही वहीं हेयर ड्राईनेस की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

तो चलिए अब जानते हैं मेहंदी लगाने के फायदे

. गर्मियों में सिर गर्मी दूर होकर ठंडक मिलती है। 
. मेहंदी सफेद बाल दूर करने के साथ इसे दोबारा जल्दी आने से रोकता है।  
. डैंड्रफ, जलन, खुजली की समस्या से आराम मिलता है। 
. बाल जड़ों से पोषित होकर मजबूत, घने, मुलायम व चमकदार बनते हैं। 
 

Related News