03 FEBTUESDAY2026 8:38:59 PM
Nari

दिल्लीवालों की मौज... होली-दीवाली पर सरकार देगी फ्री गैस सिलेंडर, इन्हें मिलेगा फायदा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 03 Feb, 2026 06:43 PM
दिल्लीवालों की मौज... होली-दीवाली पर सरकार देगी फ्री गैस सिलेंडर, इन्हें मिलेगा फायदा

नारी डेस्क:  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि  होली और दिवाली पर वैध राशन कार्ड धारक परिवारों को मुफ्त में एलपीजी गैस सिलेंडर दिया जाएगा। गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली कैबिनेट ने एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत के तौर पर 853 रुपये अंतरित करने का फैसला लिया। 


यह भी पढ़ें:  एक गलतफहमी के कारण भारतीयों को हो रही विटामिन-D की कमी
 

यह धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली के तहत पात्र लाभार्थियों के खातों में डाली जाएगी। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले पात्र राशन कार्ड धारकों को भी इसका लाभ मिलेगा। होली से पहले पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस मुफ्त गैस सिलेंडर योजना के तहत 242 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। 
 

यह भी पढ़ें:  Marriage Certificate के बीना भी पासपोर्ट में जुड़ सकता है जीवनसाथी का नाम


बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में ये ऐलान किया था कि अगर उनकी सरकार दिल्ली में बनती है तो गरीबों को होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। अब एक साल पूरे होने पर सरकार ने अपना वादा पूरा किया। सीएम गुप्ता ने कहा कि ⁠राशन कार्ड होल्डर्स को सिलेंडर का पैसा यानि 853 रूपये ट्रांसफर किए जाएंगे. साथ ही. पाइपलाइन इस्तेमाल करने वालो को भी 853 रुपये भेजे जाएंगे। 
 

Related News