29 APRMONDAY2024 6:58:19 AM
Nari

खून की कमी के कारण बच्चों को हो सकती है कमजोरी, इन फूड्स के साथ करें पूरी

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 Dec, 2023 03:05 PM
खून की कमी के कारण बच्चों को हो सकती है कमजोरी, इन फूड्स के साथ करें पूरी

बच्चे खाने-पीने में कई तरह के नखरे दिखाते हैं  जिसके कारण उनके शरीर में खून की कमी हो सकती है। शरीर में खून की कमी को एनीमिया भी कहते हैं। खून की कमी होने पर बच्चे की स्किन पीली नजर आती है। इसके कारण उन्हें सुस्ती, कमजोरी, भूख, कम लगना जैसी परेशानी भी हो सकती है। इसके अलावा बच्चों में खून की कमी होने पर उनकी स्किन पीली भी दिखती है। साथ ही उन्हें सुस्ती, कमजोरी, भूख, कम लगना जैसी परेशानियां भी होती हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कि बच्चों के शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए उन्हें क्या खिला सकते हैं। आइए जानते हैं.....

अनार का जूस 

कई बच्चों को अनार का जूस भी बहुत ही पसंद होता है। ऐसे में यदि आपके बच्चों के शरीर में खून की कमी हो तो आप उन्हें अनार का जूस दे सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें अनार खाने के लिए दे सकते हैं। इससे बच्चों में एनीमिया की शिकायत काफी हद तक दूर होगी।

PunjabKesari

किश्मिश 

बच्चों के शरीर में खून की कमी होने पर आप उन्हें किश्मिश दे सकते हैं। बच्चों को किश्मिश काफी पसंद भी होती है। वे आसानी से इसका सेवन कर लेंगे। आप चाहें तो इसे थोड़ा सा घी में रोस्ट करके उन्हें दे सकते हैं। इससे उनके खाने का स्वाद भी बढ़ेगा और शरीर में से खून की कमी भी पूरी होगी। 

खजूर 

बच्चों को मिल्क शेक बहुत ही अच्छा लगता है। ऐसे में आप उन्हें उनका फेवरेट शेक दे सकते हैं परंतु उसमें थोड़ा सा खजूर मिक्स कर लें। खजूर का सेवन करने से बच्चों में एनीमिया की शिकायत दूर होती है। यदि आप शेक में खजूर मिक्स करते हैं तो बिना किसी आनाकानी के आप उन्हें शेक दे सकते हैं।

PunjabKesari

संतरा जूस 

आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप बच्चों संतरे का जूस दे सकते हैं। जूस बनाते समय इसमें 1-2 टुकड़े चुकंदर मिक्स कर लें। इससे एनीमिया की शिकायत दूर होगी। साथ ही बच्चों को टेस्ट में भी फर्क दिखेगा। इससे वह संतरे का जूस आसानी से पी भी लेंगे।

चुकंदर का जूस 

बच्चों के शरीर में से खून की कमी दूर करने के लिए आप उन्हें चुकंदर का जूस दे सकते हैं। हालांकि कुछ बच्चे इसे पीने में नखरे दिखाते हैं लेकिन आप उन्हें इसका सेवन करवा सकते हैं इससे वह जूस पीने में ज्यादा आनाकानी भी नहीं करेंगे।

PunjabKesari
 

Related News