19 APRFRIDAY2024 11:44:57 AM
Nari

कैल्शियम की कमी होगी पूरी, डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 13 Mar, 2020 01:26 PM
कैल्शियम की कमी होगी पूरी, डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

महिलाओं में 30 के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में शरीर में शरीर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होना चाहिए। इसकी कमी से हड्डियों के कमजोर होने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही जोड़ों में दर्द, गठिया जैसे रोग होने का खतरा बढ़ता है। ऐसे में आज हम आपको कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए घरेलू नुस्खों के बारे में बताते है। मगर इससे पहले जानते है हड्डियां कमजोर होने के बारे में कैसे पता किया जा सकता है...

कैसे पता करें हड्डियां है कमजोर?

अगर किसी की हड्डियों में बिना दर्द फील हुए कट-कट तरह की आवाज आती है तो ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं होती है। ऐसा हमारी हड्डियों में हवा भर जाने के कारण होता है। असल में जब इनमें हवा भर जाती है तो अपने ज्वांइट को हिलाने पर आवाज आती है। मगर कही इसके आवाज आने के साथ शरीर में दर्द का एहसास हो तो यह खतरे की और संकेत देता है। ऐसे में शरीर के प्रति सजग रहने की जरूरत होती है। यह हड्डियों के कमजोर होने की ओर इशारा करती है। इनसे राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू  तरीकों को अजमा सकते है। तो चलिए आज हम 3 होम रेमेडी बताते है जिसे फॉलो कर शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर कर हड्डियां मजबूत करने में फायदेमंद होते है।  

Image result for joint pain,nari

सफेद तिल

सफेद तिल में विटामिन, आयरन, कैल्शियम, जिंक, सेलेनियम, मैग्नीशियम आदि तत्व पाएं जाते है। यह औषधीय स्वरूप होने से हड्डियों के लिए वरदान के रूप में माने जाते है। इसके सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो हड्डियां मजबूत होने में मदद मिलती है। इसे बनाने के लिए 1/2 कटोरी पीस कर रोजाना 1 टेबलस्पून खाली पेट साथ गुनगुना पानी पिएं। रोजाना पिएं। अगर किसी की कोई दवाई चल रही है तो उन्हें पहले दवाई खानी चाहिए। उसके आधे घंटो बाद सफेद तिल खाएं। इसके अलावा 1 घंटे बाद ही नाश्ता करें। 

Image result for sesame seeds,nari

गुड़, चना और गर्म दूध

आप अपने मुताबिक या 1/2 कटोरी चने को थोड़े से गुड़ के साथ सेवन कर सकते है। उसके तुरंत बाद 1 गिलास गर्म दूध पिएं। वैसे तो आप इसका सेवन अपने मर्जी के अनुसीर कर सकते है। मगर शाम 5 बजे इसका सेवन करना बेहतर होगा। ऐसे में शाम को लगने वाली छोटी-मोटी भूख में कोई अनहैल्दी फूड खाने की जगह इसे खाना बेस्ट ऑप्शन है। यह बॉडी में कैल्शियम की कमी को पूरा करते है। ऐसे में हड्डियां मजबूत होने के साथ बॉडी में एनर्जी लेवल बूस्ट करने में मदद करते है। चने और गुड़ में भऱपूर मात्रा में आयरन होने से बॉडी में खून की कमी पूरी होने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह शरीर और मांसपेशियों की सूजन की परेशानी से राहत दिलाते है। 

Image result for gur chana,nari

मेथी दाना

मेथी दाना में अन्य जरूरी तत्वों के साथ कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। ऐसे में इसका पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। इसका पानी बनाने के लिए 1 टेबलस्पून मेथी दाने को रातभर कांच की कटोरी भिगो कर रखें। सुबह खाली पेट इसे अच्छे से चबाकर खाएं और इसके पानी का भी सेवन करें।  इसके बाद गुनगुना पानी को पिएं। अगर ऐसे नहीं खाया जा रहा तो कच्चा मेथी दाने खाएं। जोड़ों का दर्द करता है। मेथी आपके बालों को भी सुंदर, घना और स्ट्रांग करता है।

Image result for methi dana water,nari

अच्छा रिजल्ट पाने के लिए 1 महीना मेथी दाना और सफेद तिल खाएं। चने और गुड़ को अपने मुताबिक खा सकते है। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News