24 APRWEDNESDAY2024 12:03:39 AM
Nari

नस ब्लॉकेज से है परेशान तो अपनाएं ये असरदार तरीके, दर्द भी होगा दूर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 29 Sep, 2021 05:57 PM
नस ब्लॉकेज से है परेशान तो अपनाएं ये असरदार तरीके, दर्द भी होगा दूर

शरीर में खून का संचार सही से ना होने पर बॉडी पेन, सांस फूलना, हाथ-पैर सुन्न पड़ना आदि की समस्या होती है। ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी होने के कारण नसों में ब्लॉकेज यानि की नसे बंद होने लगती है। इसके कारण दिल संबंधी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में बंद नसों की परेशानी को नजरअंदाज करने की जगह पर इसपर तुरंत ध्यान देने की जरूरत होती है।


हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, 3 आसान से उपाय अपनाकर नसों की ब्लॉकेज की समस्या व दर्द दूर करने में मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

एक्सरसाइज और योगा करें

शारीरिक व मानसिक रूप से हेल्दी रहने के लिए योगा व एक्सरसाइज करना फायदमेंद माना जाता है। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलती है। शरीर के सभी अंगों में खून व ऑक्सीजन का बेहतर तरीके से संचार होता है। ऐसे में बंद नसे खुलती है। इसके अलावा एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। ऐसे में तनाव व बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। शरीर के सभी अंगों में खिंचाव होने से उनमें लचीलापन बढ़ता है। खासतौर पर भुजंगासन करने से थकावट, कमजोरी दूर होकर शरीर में चुस्ती आती है। शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी कम होकर बॉडी शेप में आती है। खून का प्रवाह पूरे शरीर में सही तरीके से होता है। इसके अलावा शलभासन करने से शरीर के हिस्से खुलते हैं। ब्लॉकेज नसों की समस्या दूर होती है। साथ ही पेट, कमर के नीचे का हिस्सा, कंधे, पैरों, छाती आदि में मजबूती आती है।

PunjabKesari

बादाम खाना फायदेमंद

नसों की ब्लॉकेज दूर करने के लिए आप बादाम का सेवन कर सकती है। मगर इसकी तासीर गर्म होने से इसे सही तरीके से खाना बेहद जरूरी होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, रोजाना सुबह खाली पेट 5-10 भीगे बादाम खाने से बंद नसे खुल जाती है। इसके अलावा इससे शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर तरीके से होता है। इम्यूनिटी तेज होने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। आप रोजाना सुबह बादाम के साथ 4-4 किशमिश व अखरोट की गिरी भी खा सकते हैं। इससे आपको दोगुना फायदा मिलेगा।

PunjabKesari

दूध के साथ लहसुन का करें सेवन

नसों की ब्लॉकेज का दर्द कम करन के लिए दूध के साथ लहसुन खाना फायदेमंद होता है। शायद सुनने में आपको आपको अजीब लगेगा। मगर हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, इससे दर्द से राहत व बंद नसों को खोलने में मदद मिलती है। इसके लिए 1 कप दूध में 2-3 लहसुन की कलियां उबालें। फिर इसे छानकर इसमें शहद मिलाकर पीएं। इसके अलावा इससे पीने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आएगी। इम्यूनिटी तेजी से बढ़ेगी।

PunjabKesari

 

 

Related News