27 APRSATURDAY2024 4:56:51 AM
Nari

Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में महिलाएं खाएं ये चीजें, स्वस्थ रहेगा बच्चा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 25 Nov, 2021 10:33 AM
Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में महिलाएं खाएं ये चीजें, स्वस्थ रहेगा बच्चा

प्रेग्रेंसी के समय महिलाओं को सेहत का खास ध्यान देने की जरूरत होती है। इस दौरान न्यूट्रिशन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ताकि मां और गर्भ में पल रहे बच्चे का शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर तरीके से हो। इसके साथ ही न्यूट्रिशन से शिशु के ऑर्गन्स, ब्लड, नई सेल्स और शरीर की सभी सिस्टम्स बनते हैं। एक्सपर्ट अनुसार, गर्भावस्था दौरान मां द्वारा खाई चीजों से ही बच्चे को पोषण मिलता है। तो चलिएआज हम आपको बताते हैं कि प्रेग्रेंसी दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

एवोकाडो

एवोकाडो को न्यूट्रिशनल पावरहाउस कहा जाता है। प्रेगनेंसी दौरान महिलाओं की भूख बढ़ने लगती है। एवोकाडो में करीब 80 प्रतिशत फैट मौजूद होता है। इससे आपके शरीर में हेल्दी फैट्स पहुंचते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन बी, सी, ई, के, फोलेट, पोटैशियम व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण भी पाए जाते हैं। ऐसे में प्रेग्नेंसी दौरान महिलाओं द्वारा इसका सेवन करने से मां और गर्भ में पल रहे बच्चे का बेहतर शारीरिक विकास होता है।

PunjabKesari

सूखे मेवे

सूखे मेवों में आयरन, विटामिन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, फैटी एसिड, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी व पाचन तंत्र मजबूत होता है। भूख शांत रहती है। बेहतर तरीके से शारीरिक व मानसिक विकास होता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

प्रेगनेंसी दौरान हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना बेहद जरूरी है। इनमें सभी जरूरी पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। इससे इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। मां और शिशु का बेहतर तरीके से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इनमें मौजूद फाइटोएस्ट्रोजेन दूध प्रोडक्शन के लिए फायदेमंद माना जाता है। वहीं माताओं को इस बात की चिंता रहती हैं कि ब्रोकली या पत्ता गोभी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से उनके इन्फेंट में गैस हो सकती है। मगर यह सच नहीं है। दरअसल, इन सब्जियों का कार्बोहाइड्रेट हिस्सा, जिससे गैस पैदा होती है वह ब्रेस्ट मिल्क में ट्रांसफर नहीं हो पाता है।

PunjabKesari

चिया सीड्स

प्रेगनेंसी में चिया सीड्स का सेवन करना बेस्ट माना गया है। इसमें मौजूद मिनरल्स गर्भ में पल रहे शिशु के बेहतर विकास में मदद करते हैं। इससे इम्यूनिटी व पाचन तंत्र मजबूत होता है। वहीं कुछ महिलाओं को गर्भावस्था दौरान कब्ज हो जाती है। ऐसे में इन्हें चिया सीड्स का सेवन करना फायदेमंद माना गया है।

मीट

अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो मीट का सेवन करें। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है।‌‌ इस दरान महिलाओं को एक दिन में करीब 70-100 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। ऐसे में प्रेग्नेंसी दौरान शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए मीट खाना बेस्ट ऑप्शन है।

 

Related News