24 APRWEDNESDAY2024 11:32:54 AM
Nari

Health Care: खांसी में भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, बढ़ जाएगी परेशानी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Aug, 2021 11:15 AM
Health Care: खांसी में भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, बढ़ जाएगी परेशानी

मानसून दौरान मौसम में बदलाव होने से सेहत को नुकसान होने का खतरा रहता है। इस समय बैक्टीरियल इंफेक्शन खांसी, जुकाम व बुखार की परेशानी अधिक होती है। खासतौर पर लोगों को खांसी परेशान करती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स अनुसार, डेली डाइट में खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। वहीं खाने में कुछ ऐसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए जो खांसी व छाती में बलगम की परेशानी बढ़ाती है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिसे मानसून दौरान खाने से बचना चाहिए...

PunjabKesari

चावल

चावल ठंडी तासीर वाली चीज है। इसके सेवन से बलगम बढ़ने की समस्या होती है। इसलिए खांसी की परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

चीनी

इस दौरान चीनी खाने से भी खांसी, गले में इंफेक्शन आदि की समस्या बढ़ सकती है। इसके साथ ही चीनी इम्यूनिटी कमजोर करके खांसी, जुकाम आदि की परेशानी बढ़ा सकती है।

PunjabKesari


कॉफी

कैफीन गले की मांसपेशियां डिहाइड्रेड को करने की मुख्य वजह है। खांसी दौरान इसका सेवन करने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। इसलिए इस समस्या में कैफीनयुक्त पेय पदार्थों का सेवन करने से परहेज रखें।

दूध व अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स

खांसी के दौरान दूध अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स पीने से परहेज रखना चाहिए। इनमें मौजूद तत्व छाती में कफ बढ़ाने का काम करते हैं। इसके कारण खांसी व छाती में बलगम की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में इन चीजों के सेवन से बचें।

PunjabKesari


तला व मसालेदार फूड

मानसून दौरान लोग खासतौर पर चाय, पकौड़े व बाहर की तली और मसालेदार चीजें खाना पसंद करते हैं। मगर आप कहीं खांसी से परेशान है तो इनका सेवन करने से बचें। ये खांसी की समस्या को बढ़ा सकती है।

 

Related News