30 MAYSATURDAY2026 1:55:19 AM
Life Style

क्या Salman Khan कराएंगे फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच पैच-अप?

  • Edited By Monika,
  • Updated: 29 May, 2026 11:20 AM
क्या Salman Khan कराएंगे फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच पैच-अप?

नारी डेस्क : बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर चल रहा विवाद अब और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है। खबरों के मुताबिक फिल्म के निर्माता-निर्देशक Farhan Akhtar और अभिनेता Ranveer Singh के बीच पैदा हुआ तनाव अब इंडस्ट्री के बड़े सितारे Salman Khan की एंट्री के बाद शांत हो सकता है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने रणवीर सिंह पर कुछ समय के लिए बैन लगाने जैसा कदम उठाया था। इसके बाद यह मामला और बढ़ गया और ‘डॉन 3’ का प्री-प्रोडक्शन भी प्रभावित हुआ।

PunjabKesari

सलमान खान की एंट्री से बढ़ी सुलह की उम्मीद

सूत्रों के मुताबिक सलमान खान ने इस पूरे मामले में Mediation की भूमिका निभाई है। उन्होंने दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत की है और उन्हें समझाने की कोशिश की है कि इंडस्ट्री में क्रिएटिव डिफरेंसेस आम बात हैं। सलमान ने फरहान अख्तर से बात करते हुए कहा कि प्रोडक्शन में हुआ नुकसान और गलतफहमियों को बातचीत से सुलझाया जा सकता है। वहीं उन्होंने रणवीर सिंह से भी चर्चा कर उनका पक्ष समझने की कोशिश की।

यें भी पढ़ें : 'मेरा बाप औरत है...' Actor ने कहा- जिस किरदार से मिला फेम-नेम, वहीं लगने लगा था बोझ!

दोनों स्टार्स के साथ सलमान का मजबूत रिश्ता

सलमान खान का फरहान अख्तर और रणवीर सिंह दोनों के साथ अच्छा रिश्ता माना जाता है। यही वजह है कि उन्हें इस विवाद में “बीच का रास्ता” निकालने वाला माना जा रहा है। इंडस्ट्री में सलमान को अक्सर ऐसा शख्स माना जाता है जो मुश्किल समय में आगे बढ़कर सुलह करवाते हैं। हालांकि अभी तक किसी भी तरफ से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन अंदरूनी रिपोर्ट्स बताती हैं कि बातचीत का सिलसिला जारी है और जल्द ही कोई समाधान निकल सकता है।

Related News