25 JUNTHURSDAY2026 2:50:27 PM
Nari

सेब खाने के फायदे ही फायदे

  • Updated: 12 Jan, 2017 03:41 PM
सेब खाने के फायदे ही फायदे

सेहत: सेब को सबसे सेहतमंद फल माना जाता है। सेब खाने में तो स्वाद लगता ही है साथ-साथ यह स्वास्थ्य गुणों से भी भरपूर है। सेब खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।

 

1. हृदय स्वस्थ रखे

सेब में पौटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हृदय को सही प्रकार से काम करने में मदद करता है। इसलिए स्वस्थ हृदय के लिए रोजाना एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए।

2. कोलेस्ट्रोल

अगर आप नियमित रूप से सेब का सेवन करते हैं तो ऐसे में कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। 

3. हडि्डयां मजबूत

सेब में विटामिन सी और आयरन मौजूद होते हैं जो हड्डियों को मजबूत और सेहतमंद बनाने में मदद करते हैं।

4. पाचन दुरूस्त रखे

सेब में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो भोजन को पचाने में हमारी मदद करता है। रोजाना एक सेब को छिलके के साथ खाने से पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है।

5. आंखों की रोशनी

सेब में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद साबित होता होता है। इसके अलावा यह आंखों को कई रोगों से भी बचाता है।

Related News