29 APRMONDAY2024 4:30:44 PM
Nari

अथिया के बाद ये हसीनाएं दुल्हन बनने के लिए हैं तैयार, ब्राइडल लुक का फैंस को बेसब्री से इंतजार

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 01 Feb, 2023 03:28 PM
अथिया के बाद ये हसीनाएं दुल्हन बनने के लिए हैं तैयार, ब्राइडल लुक का फैंस को बेसब्री से इंतजार

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और  क्रिकेटर केएल राहुल ने हाल ही में शादी के बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत कर ली है। शादी के बाद से ही ये कपल चर्चाओं में बना हुआ है, क्योंकि इनकी शादी का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।अब हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बताएंगे जो जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं।

PunjabKesari
राधिका मर्चेंट 

सबसे पहले बात करते हैं अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट की। अनंत अंबानी और राधिका ने हाल ही में करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में सगाई की। इस खास मौके पर राधिका क्रीम कलर का हैवी डिजाइनर लहंगा चोली पहने नजर आई थी, अब लोगों को इंतजार है उनकी शादी की। सब जानना चाहते हैं कि शादी में वह किस तरह तैयार होंगी और कौन से डिजाइनर का लहंगा चूज करेंगी। राधिका- अनंत की शादी की डेट तो सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये जल्द ही पवित्र बंधन में बंध जाएंगे।

PunjabKesari
शिवालिका ओबेरॉय 

 'दृश्यम 2' फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और हाफिज फेम एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय भी इस लिस्ट में हैं। खबरे हैं कि इस महीने दोनों सात फेरे लेंगे। कहा जा रहा है कि कपल की शादी दो दिनों की इंटिमेट सेरेमनी होगी, जिसमें करीबी दोस्त और कपल का परिवार शामिल होगा। शिवालिका को दुल्हन के रूप में देखने के लिए फैंस बेहद Excited हैं।

PunjabKesari

कियारा आडवाणी

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के चर्चे भी खूब चल रहे हैं। खबरे हैं कि 6 फरवरी, 2023 को दोनों हमेशा- हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। हाल ही में कियारा को  फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ भी स्पॉट किया गया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं  कि वह  मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर लहंगा पहनकर ही दुल्हन बनेंगी।

PunjabKesari

इरा खान

आमिर खान की बेटी इरा खान भी जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग सगाई की है।आयरा और नुपुर 2020 से रिश्ते में हैं. दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट है। अब लोग जल्द से जलछ इन दोनों को दूल्हा- दुल्हन के रूप में देखना चाहते हैं। 

Related News