म्यांमार और थाईलैंड शुक्रवार दोपहर भूकंप से दहल गए।
भूकंप के बाद यहां भयानक स्थिति बन गई है।
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
कई इमारतें ढह गई, लोग अफरा- तफरी में भागते हुए नजर आ रहे हैं।
इस शक्तिशाली भूकंप की कई दर्दनाक तस्वीरें सामने आई हैं।
लोगाें ने बताया कि- अचानक पूरी इमारत हिलने लगी, तुरंत चीख-पुकार मच गई और बहुत घबराहट होने लगी।"
भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर था, जिसका केंद्र म्यांमार में था।
लंबे समय तक चलने वाले भूकंप ने शहर को हिलाकर रख दिया था।