19 APRFRIDAY2024 3:45:23 AM
Nari

मच्छरों को भगाने के काम आएंगे ये आसान तरीके

  • Updated: 08 Jul, 2017 06:00 PM
मच्छरों को भगाने के काम आएंगे ये आसान तरीके

मचार भगाने के उपाय : गर्मी का मौसम आते ही मच्छरों का कहर भी बढ़ जाता है लेकिन बारिश के दिनों में तो यह अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लाते हैं। मच्छर के काटने पर डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियां हो जाती हैं। वैसे तो मार्किट में मच्छरों को दूर भगाने के लिए कई तरह के कॉयल और शरीर पर लगाने वाली क्रीमें मिल जाती हैं लेकिन इन सब से सेहत को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान तरीके अपनाने चाहिए। 



1. मच्छरों को भगाने के लिए कोयले को जलाएं और उस पर संतरे के छिलके डाल दें। इससे जो धुआं निकलेगा उससे मच्छर भाग जाएंगे।

2. कैरोसीन लैंप में मिट्टी के तेल के साथ नीम तेल की 30 बूंदे, 2 टिक्की पीसी हुई कपूर और 20 ग्राम नारियल तेल मिलाकर जलाएं। जब तक यह लैंप जलेगा मच्छर घर के अंदर नहीं आएंगे।

3. नारियल तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दीया जलाकर घर के आंगन, कमरे और बाथरूम में रख दें। इससे मच्छर दूर भाग जाएंगे।

4. 100 ग्राम अजवायन को पीस कर उसमें समान मात्रा में सरसों का तेल मिलाएं। अब इस तेल में गत्ते के टुकड़ों को डुबोकर सभी कमरों में ऊंचाई पर रख दें।

5. नीम की पत्तियों को जलाने से जो धुआं निकलेगा उससे भी मच्छर घर के अंदर नहीं आएंगे।

6. शरीर पर सरसों का तेल लगाने से मच्छर नहीं काटते।

7. लौंग तेल में नारियल तेल मिलाकर त्वचा पर लगाने से भी फायदा होता है। इसकी सुगंध से मच्छर पास नहीं फटकते।

8. घर में गेंदे के फूल लगाने से मच्छर नहीं आते। 
 

Related News