27 APRSATURDAY2024 2:22:48 AM
Nari

आखिर किन चीजों को मिलाकर बनती है लिपस्टिक, क्या जानते हैं आप?

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 17 Jul, 2018 11:28 AM
आखिर किन चीजों को मिलाकर बनती है लिपस्टिक, क्या जानते हैं आप?

कहीं बाहर जाना हो तो महिलाएं लिपस्टिक लगाना नहीं भूलती। बिना मेकअप अगर डार्क रंग का लिप कलर लगा लिया जाए तो चेहरे का नूर और भी बढ़ जाता है। चाहे कितना भी डार्क मेकअप क्यों न किया हो, जब तक लिपस्टिक न लगाई जाए चेहरा डल लगता है। वहीं, घटिया कंपनी के लिप शेड्स का इस्तेमाल करने से होठों को नुकसान भी पहुंच सकता है। क्या आप जानते हैं कि होठों का आकर्षण बनाने वाली लिपस्टिक आखिर किन चीजों से बनती। 


कैसे बनती है लिपस्टिक?
लिपस्टिक बनाने के लिए कई चीजों और अवयवों को शामिल किया जाता है। जिसमें मोम, वसा,तेल,एमोलिएंट्स और पिगमेंट आदि शामिल होते हैं। इसके अलावा मधुमक्खी, कार्नाबा मोम और पैराफिन को इसके क्वालिटी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 


लिपस्टिक को सही आकार देने के लिए इसमें मोम और अच्छी सुंगध के लिए  लैनोलिन तेल, कैस्‍टर ऑयल, ऑलिव ऑयल और कोकोआ बटर आदि को शामिल जाता है। जिससे इससे अच्छी खुशबू आने लगती है और होठों के लिए भी ये तेल सुरक्षित होते हैं। 


वहीं, ज्यादातर लड़कियां हॉट रेड कलर की लिपस्टिक लगाना ज्यादा पसंद करती हैं। इससे पुरुष भी बहुत अट्रैक्टिव होते हैं और लड़कियों की पर्सनेलिटी भी इससे ऊभर कर सामने आती है। अगर घटिया कंपनी की लिपस्टिक लगाएंगे तो इससे होठों का रंग काला पड़ना शुरू हो जाएगा। हमेशा अच्छी कंपनी की लिपस्टिक लगाएं ताकि इसमें इस्तेमाल हुए अच्छी क्वालिटी के प्रॉडक्ट किसी भी तरह का कोई नुकसान न पहुंचे। 

Related News