18 OCTSUNDAY2026 4:35:47 PM
Life Style

नहीं रहे दिग्गज फिल्ममेकर, 94 की उम्र में हुआ निधन

  • Edited By Monika,
  • Updated: 04 Oct, 2026 11:36 AM
नहीं रहे दिग्गज फिल्ममेकर, 94 की उम्र में हुआ निधन

नारी डेस्क : साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ऐसी कई यादगार फिल्में बनाईं, जिन्होंने दर्शकों को अपनी अलग कहानी और सोच से प्रभावित किया। खास बात यह है कि साल 1991 में ही उन्होंने अपनी फिल्म 'आदित्य 369' के जरिए दर्शकों को टाइम ट्रैवल की दुनिया से रूबरू करा दिया था।

परिवार ने दी निधन की जानकारी

'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगीथम श्रीनिवास राव पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य परेशानियों से जूझ रहे थे और चेन्नई के कावेरी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया। परिवार की ओर से उनके निधन की जानकारी दी गई। उनके जाने की खबर सामने आते ही परिवार, करीबी लोगों, फैंस और पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।

PunjabKesari

जूनियर एनटीआर ने दी श्रद्धांजलि

सिंगीथम श्रीनिवास राव के निधन पर साउथ स्टार जूनियर एनटीआर ने भी दुख जताया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्ममेकर को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। जूनियर एनटीआर ने उन्हें अपने समय से आगे सोचने वाला दूरदर्शी निर्देशक बताया और उनकी फिल्मों 'आदित्य 369', 'पुष्पक विमानम' और 'मयूरी' का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सिंगीथम श्रीनिवास राव ने ऐसी फिल्में बनाईं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी हमेशा खास रहेंगी।

यें भी पढ़ें : मुस्लिम परिवार में जन्मीं  Actress ने बदला धर्म, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप

 

अपने अलग सिनेमा के लिए थे मशहूर

सिंगीथम श्रीनिवास राव ने अपने करियर में अलग-अलग तरह की कहानियों पर काम किया। उन्होंने मनोरंजन के साथ प्रयोग करने से भी कभी परहेज नहीं किया। 'आदित्य 369' इसका बड़ा उदाहरण है, जिसमें टाइम ट्रैवल जैसी अवधारणा को उस दौर में पर्दे पर दिखाया गया था, जब भारतीय सिनेमा में इस तरह के विषय बेहद कम देखने को मिलते थे। अपने शानदार फिल्मी सफर के दौरान उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। उनके निधन के साथ साउथ सिनेमा ने एक ऐसे फिल्ममेकर को खो दिया है, जिसकी रचनात्मक सोच और फिल्मों को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Related News