20 JULSUNDAY2025 12:32:24 PM
Nari

सावन में करना है भोले नाथ को खुश? तो इन वास्तु नियमों का जरूर रखें ध्यान

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 29 Jul, 2024 04:19 PM
सावन में करना है भोले नाथ को खुश? तो इन वास्तु नियमों का जरूर रखें ध्यान

नारी डेस्क:  "सावन सोमवार" मेंभगवान शिव की पूजा और व्रत करने के लिए विशेष माना जाता है। यह मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने का विशेष समय होता है और सोमवार का दिन उनकी विशेष प्रसन्नता के लिए अत्यंत शुभ होता है। 

सावन में रखें इन वास्तु नियमों का ध्यान -

- भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन के पवित्र महीने में आप घर में शमी का पौधा जरूर लगाएं। इसके साथ शिवलिंग की स्थापना करें और पूरे सावन इसकी पूजा पाठ कर पौधे को जल अर्पित करें। इससे भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

PunjabKesari

- सावन के महीने में वास्तु का नियम जरूर फॉलो करें। इसके अनुसार सावन में शिव-पार्वती परिवार की तस्वीर या प्रतिमा को उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। तभी घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

- वास्तु के मुताबिक, सावन या सावन के पहले या बाद किसी भी स्थिति में शिव तांडव या शिव के क्रोध वाली कोई भी तस्वीर या मूर्ति घर में स्थापित नहीं करनी  चाहिए। हमेशा शिव के शांत रूप की प्रतिमा को ही घर में विराजित करें। तभी शुभता आएगी।

PunjabKesari

- घर में शिवलिंग की स्थापना के लिए सावन का महीना सबसे सही माना जाता है। शिवलिंग की स्थापना घर की ईशान कोण या उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा में करना शुभ होगा।

- सावन के महीने में शिवजी की मूर्ति या प्रतिमा कहीं से भी खंडित नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा है तो आपको फौरन इसे बदलकर नई मूर्ति स्थापित कर देनी चाहिए।

- शिव पूजा के दौरान सिर्फ शिवजी ही नहीं बल्कि माता पार्वती समेत उनके पूरे परिवार की पूजा जरूर करें। इससे भगवान जल्दी प्रसन्न होंगे।

PunjabKesari

- वास्तु का नियम कहता है कि भक्तों को घर में शिव पूजा करने के साथ-साथ सावन के महीने में मंदिर जाकर भी शिव पूजन करना चाहिए। तभी पूजा पूरी मानी जाएगी। 

Related News