25 APRTHURSDAY2024 10:37:25 PM
Nari

मानसून के मौसम में नहीं खराब होगा आटा, स्टोर करते समय अपनाएं ये Hacks

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Jul, 2022 04:32 PM
मानसून के मौसम में नहीं खराब होगा आटा, स्टोर करते समय अपनाएं ये Hacks

बारिश के मौसम ने दस्तक दे दी है। यह मौसम भले ही कड़कती गर्मी से राहत दिलवाता हो, लेकिन कीड़े, कीचड़ और गंदगी के कारण कई बीमारियां भी हो लगती हैं। बरसाती मौसम में सबसे ज्यादा किचन का समान प्रभावित होता है। जैसे- बिस्कुट में सीलन लगने लग जाती है, नमकीन और मसाले खराब होने लग जाते हैं। आटे में कीड़े लगने भी इस मौसम में  शुरु हो जाता हैं। कई बार इन्हें निकालना भी मुश्किल हो जाता है। इस मौसम में तापमान में नमी होने के कारण चीजें खराब होने लगते हैं। आप इस मौसम में कुछ आसान से तरीके अपनाकर आटे को खराब होने से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

तेजपत्ता 

आप आटे में तेजपत्ता डालकर रख सकते हैं। तेजपत्ता रखने से आटा खराब नहीं होगा। तेजपत्ते की खूशबू बहुत ही तेज होती है। यह आपके आटे में कीड़े नहीं लगने देगी। आप आटे को कीड़े से बचाने के लिए तेजपत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

लौंग 

 साबुत खड़े मसाले किचन मे भी कई तरह से इस्तेमाल किए जाते हैं। यह सिर्फ कुकिंग ही नहीं बल्कि चीजों का खराब होने से भी बचाने में सहायता करते हैं। आप आटे के डिब्बे में 4-5 लौंग डालकर रख दें। लौंग की महक से कीड़े आटे के डिब्बे के पास नहीं भटकेंगे और आपका आटा भी नहीं खराब होगा। 

PunjabKesari

टाइट कंटेनर में करें स्टोर 

आप आटे को किसी टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें।  पैकेट में रखने से भी आटा खराब हो सकता है। इसलिए आप आटे को किसी मेटल के कंटेनर में रख दें। इससे आटे में नमी नहीं आएगी। यह आटे में किसी भी तरह के कीड़े लगने से बचाएगा। 

PunjabKesari

खुला न रखें आटा 

आटे को नमी से बचाने के लिए आप उसे खोलकर भी न रखें। खुला आटे के डिब्बे में भी नमी पड़ सकती है। जिसके कारण आटा खराब हो सकता है। 

PunjabKesari

Related News