28 APRSUNDAY2024 11:54:53 PM
Nari

बालों में कलर लंबे समय तक रखना है बरकरार तो लगाएं ये नेचुरल Hair Mask

  • Edited By neetu,
  • Updated: 06 Oct, 2021 03:35 PM
बालों में कलर लंबे समय तक रखना है बरकरार तो लगाएं ये नेचुरल Hair Mask

हेयर कलर करवाना आजकल लड़कियों में आम हो गया है। इससे उनका लुक अट्रैक्टिव लगता है। मगर हेयर कलर करवाने के बाद बालों की देखभाल का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। नहीं तो इसके जल्दी ही खराब होने की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा बाल रूखे-बेजान नजर आने लगते हैं। ऐसे में इन परेशानियों से बचने के लिए आप कुछ नेचुरल हेयर मास्क लगा सकती है। इससे आपके बालों का कलर लंबे समय तक टिका रहेगा। इसके साथ ही बाल जड़ों से पोषित होंगे। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

जैतून तेल हेयर मास्क

इसके लिए एक पैन में 1/2 कप जैतून तेल में 2 छोटे चम्मच अनसॉल्टेड बटर मिलाएं। अब इसमें 1 छोटा चम्मच ड्राई रोजमेरी डालकर 5 मिनट तक उबालें। इसे हल्का ठंडा होने पर छन्नी से छानकर बोतल में भर लें। अब इसे गुनगुना ही बालों पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे 1 घंटा लगा रहने दें। बाद में बालों को शैंपू से धोकर सुखा लें। इससे आपका कलर लंबे समय तक टिका रहेगा। इसके साथ ही बाल जड़ों से मजबूत होंगे। ऐसे में आपको मजबूत, घने, लंबे, मुलायम व शाइनी बाल मिलेंगे।

PunjabKesari

बनाना हेयर मास्क

इसके लिए बाउल में 1 केला मैश करें। अब इसमें 2 छोटे चम्मच नारियल मिलाएं। इसके बाद इसमें 1 अंडा डालकर अच्छे से मिलाएं। आपका हेयर मास्क बनकर तैयार है। इसे स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए पूरे बालों पर लगा लें। फिर इसे 30-40 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में बालों को शैंपू कर लें। इससे आपका हेयर कलर लंबे समय तक बरकरार रहेगा। बालों जड़ों से पोषित होंगे। इसके साथ ही बालों का झड़ना बंद होगा। इससे आपके बाल लंबे, घने, मुलायम व शाइनी नजर आएंगे।

PunjabKesari

इन बातों का भी रखें ध्यान

. बालों पर धूप पड़ने से हेयर कलर जल्दी उतरने लगता है। इसलिए हेयर कलर करवाने के बाद धूप में जाने से बचें। इसके अलावा सिर को कवर करके ही घर से बाहर जाएं।
. बालों को धोने के लिए हेयर कलर वाला ही शैंपू इस्तेमाल करें। इससे कलर लंबे समय तक टिका रहता है। इसलिए आप हेयर कलर करवाने के साथ ही उसके शैंपू खरीद लें।

 

Related News