18 APRTHURSDAY2024 4:18:59 PM
Nari

घर को बुरी नजर से बचाएगी प्रवेश द्वार पर लगाई ये 5 चीजें

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 26 May, 2020 09:56 AM
घर को बुरी नजर से बचाएगी प्रवेश द्वार पर लगाई ये 5 चीजें

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर का वास्तु सही होने पर हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। घर का मुख्य प्रवेश द्वार वास्तु के अनुसार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। सकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से घर को बचाने  के लिए लोग घर के मुख्य दरवाजे पर कई तरह की शुभ चीजें लगाते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन-सी चीजें हैं जिसे मुख्य दरवाजे पर लगाने से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

देवी लक्ष्मी

PunjabKesari

घर के प्रवेश द्वार पर लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से धन लाभ होता है। 

शुभ लाभ

घर को नकारात्मक और बुरी ऊर्जा से बचाने के लिए मुख्य दरवाजे के दोनों ओर शुभ-लाभ लिखें।

माला 

आम के पत्तों का तोरण और उससे जुडी हुई ...

सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश के लिए पीपल, आम और अशोक के पत्तों की माला का तोरण द्वार बना कर घर के मुख्य दरवाजे में बांधना शुभ होता है।

स्वास्तिक

हिंदू धर्म में स्वास्तिक को शुभ चिन्ह माना गया है। प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाने से घर में सौभाग्य और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है।

लक्ष्मी जी के पैर

सिंदूर से घर के मुख्य दरवाजे पर मां लक्ष्मी के पैर बनाने से धन-दौलत और समृद्धि का आगमन होता है।

ध्यान में रखें खास बातें

- घर का दरवाजा खोलते समय उसमें आवाज ना हो। यह नकारात्मकता का प्रतीक होती है। 

PunjabKesari

-  प्रवेश द्वार पर हमेशा रोशनी होनी चाहिए। 

-  घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए प्रवेश द्वार पर सुन्दर और साफ ढंग से नाम की पट्टी लगाएं।

- घर के मुख्य दरवाजे को अन्य दूसरे दरवाजों से बड़ा रखना चाहिए। इसके अलावा मुख्य दरवाजा दोनों तरफ से खुलने वाला होना चाहिए।

Related News