
नारी डेस्क: मुंबई के फ़िल्म सिटी से बेहद बड़ी खबर सामने आई है। 'पति पत्नी और पंगा' और 'MTV हसल 5' के सेट के बाहर आग लगने की घटना सामने आई है, जिसके बाद वहां शूटिंग कर रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। दोनों टीमों ने इस घटना की पुष्टि की है, साथ ही यह भी साफ़ किया है कि कोई हताहत नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें: कितनी शर्म की बात है... पंजाब में मशहूर मेकअप आर्टिस्ट की हत्या को लेकर भड़के अभिनव शुक्ला
'पति पत्नी और पंगा' की टीम नेकन्फर्म किया कि आग सेट के बाहर लगी थी। टीम ने बताया- "हां, सेट के बाहर आग लगी थी। कोई हताहत नहीं हुआ है। 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर कोई शूटिंग नहीं हो रही थी। कोई शूट नहीं चल रहा था।" वहीं 'हसल 5' की टीम ने भी बताया कि जब आग लगी, तब ग्रैंड फ़िनाले की शूटिंग चल रही थी और सभी आर्टिस्ट सेट पर मौजूद थे। इस सीज़न से जुड़े आर्टिस्ट में बादशाह, EPR, MC स्क्वायर, पैराडॉक्स और एगसी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: कैंची धाम में भारी भीड़ देख ‘हनुमान अंश' के डायरेक्टर हुए परेशान, भक्तों को दी खास सलाह
टीम ने बताया- "सभी आर्टिस्ट वहां मौजूद थे, आग अचानक लगी, अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित हैं।" साथ ही, उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब सिंगर निकिता गांधी की लोकेशन पर पैपराज़ी तस्वीरें ले रहे थे। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 'हसल 5' की टीम ने बताया कि फिलहाल सभी लोग सेट से चले गए हैं।अच्छी बात यह है कि सभी सुरक्षित हैं।