10 NOVTUESDAY2026 10:49:20 AM
Life Style

नाना पाटेकर की ये 5 फिल्में आज भी हैं लोगों की पसंद, हर किरदार में छोड़ी अपनी अलग छाप

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 08 Oct, 2026 03:12 PM
नाना पाटेकर की ये 5 फिल्में आज भी हैं लोगों की पसंद, हर किरदार में छोड़ी अपनी अलग छाप

नारी डेस्क : Bollywood के लीजेंड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे, खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ नाना पाटेकर अपने सिंपल down to earth lifestyle के लिए भी जाने जाते थे। इतने दिग्गज स्टार होने के बावजूद वह बिल्कुल आम लोगो की तरह जिंदगी जीते थे! उनकी कुछ फिल्में आज भी लोग वैसे ही देखना पसंद करते हैं जैसे पहले चलिए आपको उनकी बेस्ट 5 मूवीज़ बताते हैं जो लोगो को बहुत पसंद आई थी।

क्रांतिवीर (1994)

नाना पाटेकर ने इसमें प्रताप नारायण तिलक का किरदार निभाया था। गुस्सा, दर्द, बेबसी और देश के लिए लड़ने का जुनून—इन सबको उन्होंने इतनी ताकत से पर्दे पर उतारा था।

PunjabKesari

Ghulam-E-Musthafa (1997)

मुस्तफा के किरदार में नाना पाटेकर ने एक ऐसे व्यक्ति की कहानी निभाई जो अपराध की दुनिया में होने के बावजूद अपने अंदर इंसानियत और भावनाएं रखता है। Ghulam-E-Musthafa नाना के उन किरदारों में से है जिन्हें आज  भी लोग देखना पसंद करते हैं!

यें भी पढ़ें : नाना पाटेकर को आया कार्डियक अरेस्ट, आखिर कैसे अचानक रुक जाती है दिल की पंपिंग

अग्निसाक्षी (1996)

इस फिल्म में नाना पाटेकर का किरदार काफी गंभीर और मनोवैज्ञानिक था। उन्होंने एक ऐसे पति की भूमिका निभाई जिसके व्यवहार में प्यार के साथ-साथ जुनून और खतरनाक अधिकार की भावना भी दिखाई देती है। 

PunjabKesari

परिंदा (1989)

अन्ना का किरदार नाना पाटेकर के करियर के सबसे प्रभावशाली किरदारों में माना जाता है। फिल्म में उनका खतरनाक और ठंडे मिजाज वाला किरदार बेहद असरदार रहा। 

यें भी पढ़ें : नाना पाटेकर के साथ 2:30 AM से 5:30 AM तक जानें क्या-क्या हुआ, ऐसे थे उनके आखिरी पल

अब तक छप्पन (2004)

इसमें नाना ने साधु आगाशे नाम के पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई। यह किरदार शांत, सख्त और अपने काम के प्रति जुनूनी है। नाना ने बिना जरूरत ज्यादा नाटकीयता के इस भूमिका को निभाया और अपने अभिनय से साधु आगाशे को यादगार बना दिया। नाना पाटेकर की खासियत यह रही कि उन्होंने सिर्फ हीरो बनने की कोशिश नहीं की। उन्होंने ऐसे किरदार निभाए जिनमें गुस्सा, दर्द, डर, अपराध, इंसानियत और कमजोरी, सब कुछ दिखाई देता था। उनकी आवाज़, संवाद बोलने का अंदाज और चेहरे के भाव उनके किरदारों को और ज्यादा प्रभावशाली बना देते हैं।

PunjabKesari

वेलकम movie में उन्होंने कॉमेडी करके भी अपने fans को इंप्रेस किया। आपको नाना पाटेकर की कौन सी film सबसे अच्छी लगती है जिसे आप बार बार देखना पसंद करते हैं हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें...

Related News