20 APRSATURDAY2024 4:21:55 PM
Nari

Vastu Tips: घर में रखीं ये चीजें हो सकती हैं वास्तुदोष का कारण, तुरंत कर दें बाहर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 10 Feb, 2022 12:09 PM
Vastu Tips: घर में रखीं ये चीजें हो सकती हैं वास्तुदोष का कारण, तुरंत कर दें बाहर

हर कोई अपने जीवन में सुख-शांति व तरक्की की कामना करता है। मगर कई बार बहुत मेहनत करने पर भी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो पाता है। इसके अलावा घर में भी तनाव की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। इसके पीछे का कारण घर में वास्तुदोष हो सकता है। वास्तु अनुसार, हमारे आसपास की चीजें भी हम पर गहरा असर डालती है। इसलिए घर में कुछ चीजें रखने से बचना चाहिए। नहीं तो वास्तुदोष पैदा हो सकता है। इसके कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन चीजों को घर से तुरंत बाहर कर देने में ही भलाई है। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

PunjabKesari

सूखे पौधे तुंरत निकाले घर से बाहर

लोग घरों में पौधे रखना पसंद करते हैं। मगर वास्तु अनुसार, इनकी देखभाल का खास ध्यान रखना चाहिए। माना जाता है कि सूखे पौधे वास्तुदोष उत्पन्न करते हैं। इसके साथ ही इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके कारण घर तनाव व परेशानियों की परिस्थिति होने लगती है। ऐसे में अगर आपके घर में सूखे पौधे हैं तो बिना देरी किए इन्हें हटा दें।

कूड़ेदान को रखें घर के बाहर

आमतौर पर लोग मुख्य द्वार के पास डस्टबीन रख देते हैं। मगर घर का सारा कचरा व गंदगी कूड़ेदान में रखा जाता है। इसलिए डस्टबीन को अंदर रखने की जगह घर के बाहर किसी अलग जगह पर रखें। नहीं तो इससे घर में वास्तुदोष पैदा हो सकता है।

PunjabKesari

बेकार कागजात संभालकर रखना गलत

अक्सर कई लोग अलमारी या तिजोरी में पुराने व बेकार कागजात भी संभालकर रख लेते हैं। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। इससे घर में वास्तुदोष हो सकता है। ऐसे में बेकार कागजात, पुरानी रद्दी आदि को तुरंत घर से बाहर कर दें। आप इन्हें कबाड़ी वाले को बेच भी सकते हैं।

दरवाजे और खिड़कियों की धूल साफ करें

आमतौर पर लोग बेडशीट, कपड़ों, फर्श आदि की सफाई का ध्यान रखते हैं। मगर दरवाजे व खिड़कियों पर जमा धूल-मिट्टी को रोजाना साफ नहीं करते हैं। वास्तु अनुसार, इन जगहों पर जमी गंदगी घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करती है। इससे परिवार के सदस्यों को जीवन व करियर से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में समय-समय पर घर में डस्टिंग करें।

PunjabKesari

pc: freepik

Related News