29 APRMONDAY2024 1:16:15 PM
Nari

ब्लड साफ कर देंगे ये 6 फूड्स, जरुर करें डाइट में इस्तेमाल

  • Edited By palak,
  • Updated: 09 Aug, 2022 05:59 PM
ब्लड साफ कर देंगे ये 6 फूड्स, जरुर करें डाइट में इस्तेमाल

शरीर के सारे अंगों तक सारे पोषक तत्व पहुंचाने के लिए रक्त बहुत ही जरुरी भूमिका निभाता है। रक्त शरीर में ऑक्सीजन, हार्मोन, शुगर, फैट को आपके इम्यून सिस्टम तक पहुंचाने में भी जिम्मेदार होता है। इन सभी चीजों के अच्छे तरह के कार्य करने के लिए रक्त का साफ होना भी बहुत ही आवश्यक होता है। अपनी डेली रुटीन में आप कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो खून को गंदा कर सकती हैं या शरीर में विषाक्त पदार्थों की मात्रा को भी बढ़ा सकती है। खून गंदा होने के कारण कई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। खून को साफ करने के लिए कई लोग एक्सरसाइज, योग भी काफी करते हैं। परंतु आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके रक्त साफ रख सकते हैं। आज आपको 10 ऐसे फूड्स बताएंगे, जो आपका खून साफ रखने में मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

PunjabKesari

क्रैनबेरी का जूस 

आप क्रैनबेरी का जूस रक्त साफ करने के लिए कर सकते हैं। इसके जूस का सेवन करने से रक्त में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं।

PunjabKesari

 सेब 

खून साफ करने के लिए आप सेब का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन को दुरुस्त रखने में सहायता करता है। इसके अलावा शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को भी बाहर निकालने में सेब काफी सहायक होता है। 

PunjabKesari

गोभी 

आप ब्रोकली, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसी चीजों का सेवन भी कर सकते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी सहायता करते हैं। यह शरीर के टॉक्सिन्स पदार्थ को नष्ट करने में भी सहायता करती हैं। 

PunjabKesari

ग्रीन टी 

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए ग्रीन टी भी बहुत ही लाभकारी मानी जाती है। इसमें भी एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह लिवर को स्वस्थ रखने में भी सहायता करती है। इसके अलावा यह शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को भी कम करने में सहायता करती है। 

PunjabKesari

ब्लूबेरीज 

आप ब्लूबेरीज का सेवन रक्त साफ करने के लिए कर सकते हैं। ब्लूबेरी भी एंटीऑक्सीडेंट्स का बहुत अच्छा स्त्रोत मानी जाती है। यह आपके लिवर को भी स्वस्थ रखने में सहायता करती है। आप ब्रेकफास्ट में इसका सेवन कर सकते हैं। फ्रोजन ब्लूबेरी का आप सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा दही, स्मूदी या फिर दलिया में मिलाकर भी इसे खा सकते हैं। 

PunjabKesari

 मछली 

मछली में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से लिवर और किडनी दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। लेकिन आप मछली का पर्याप्त मात्रा में ही सेवन करें। 

PunjabKesari

भरपूर पानी पिएं 

किडनी आपके शरीर को डिटॉक्स करने का कार्य करती है। यदि आप ज्यादा पानी पीते हैं तो किडनी के फंक्शन काफी बेहतर होते हैं। इससे आपके शरीर के टॉक्सिन्स पदार्थ भी बाहर निकलते हैं। 

PunjabKesari

अदरक की चाय 

अदरक की चाय का सेवन भी आप शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कर सकते हैं। यह नैचुरल तरीका आप ब्लड साफ करने के लिए कर सकते हैं। दिन में कम से कम 2-3 कप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

गुड़हल की चाय 

गुड़हल के पत्ते सेहत और त्वचा दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आप गुड़हल से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-सी आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अळावा यह किडनी की कार्यप्रणाली को बेहतर करने में मदद करती है। शरीर में से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने के लिए आप गुड़हल से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

कॉफी 

आप कॉफी का सेवन करके अपना खून साफ कर सकते हैं। कॉफी पीने से लिवर के फंक्शन्स में भी सुधार होता है। लिवर खून साफ करने में भी बहुत ही अहम भूमिका निभाता है। 

PunjabKesari
 

Related News