16 APRTUESDAY2024 3:40:38 PM
Nari

चांदी के बर्तनों में खाने से मिलेंगे ये 7 फायदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 14 Jan, 2020 02:22 PM
चांदी के बर्तनों में खाने से मिलेंगे ये 7 फायदे

आपने अक्सर लोगों के घरों में चांदी के बर्तन देखे होंगे। चांदी के बर्तनों में भोजन करना काफी पुराना रिवाज है। गर्मा-गर्म भोजन हम जिस बर्तन में डालते हैं, उस बर्तन के तत्व खाना अपने में समा लेता है और खाने के जरिए वह तत्व हमारे शरीर में पहुंच जाते हैं। मेटल के बर्तनों की तुलना में चांदी से बने बर्तनों में बहुत कम कैमिकल्स पाए जाते हैं। जिस वजह से इसमें किया गया भोजन आपके शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद सिद्ध होता है। आइए जानते हैं चांदी के बर्तनों में भोजन करने से शरीर को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं...

एंटी- बैक्टीरियल गुण

चांदी के बर्तनों में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाएं जाते है। जो खाने को हवा में पाएं जाने वाले कीटाणुओं से बचाता है। जिससे सेहत को बरकरार रखने में मदद करता है।

Related image,nari

पाचन तक होता है मजबूत

चांदी के बर्तनों में भोजन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। पेट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम होता है। इससे शरीर में मेटाबॉल्जिम को अच्छा बनाए रखने में मदद मिलती है। यह शरीर को ठंडा करने के साथ तापमान सही रखता है। जिससे गुस्सा कंट्रोल में रहता है। इसलिए जिन्हें ज्यादा गुस्सा आता है उन्हें चांदी के बर्तनों में भोजन जरूर करना चाहिए। 

बीमारियों से बचाने में फायदेमंद

चांदी के बर्तनों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होने के कारण यह शरीर के लिए फायदेमंद होते है। इसमें भोजन करने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते है। जो बॉडी को बीमारियों से लड़ने की शक्ति देने के साथ इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाने में मदद करते है। सर्दी-जुकाम जैसी छोटी-छोटी समस्याओं से भी आपके शरीर की रक्षा करता है। जो महिलाएं और बच्चे एनीमिया के शिकार हैं, एनीमिया यानि खून की कमी, इन बर्तनों में भोजन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती। 

Image result for silver,nari

खाने को लंबे समय तक रखता है सही

शोध के अनुसार इसमें पाएं जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण के कारण यह खाने को जल्दी खराब नहीं होने देता है। यह  कीटाणुओं को मार कर खाने को लंबे समय तक बचा कर रखते है। 

नॉन टॉक्सिक

इनमें दूसरे बर्तनों की तुलना में नॉन टॉक्सिक गुण पाए जाते है। साथ ही अपने रासायनिक गुणों के कारण यह खाने को खराब नहीं होने देते। इसमें रखा खाना काफी समय तक फ्रेश रहता है। अगर आप प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल करते है तो इसमें पाए जाने वाले हानिकारक तत्व आपको बीमार करने का काम करते है। चांदी में जल्दी जंग न लगने से शरीर को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचता। 

Related image,nari

फ्री रेडिकल्‍स और बॉडी सेल्‍स के लिए 

चांदी की थाली में खाना खाने से फ्री रेडिकल्स से लड़ने में शक्ति मिलती है। यह शरीर की मृत कोशिकाओं को दोबारा जीवित करने में मदद करती है। यह क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को रिपेयर करता है ताकि वे पहले की तरह काम कर सके। यह शरीर पर चोट, घाव होने पर उसे जल्दी से सही करता है। 

दिमाग के लिए फायदेमंद

चांदी के बर्तनों में भोजन करने से दिमाग शांत रहता है। यह स्मरण शक्ति बढ़ाने में भी मददगार होती है। साथ ही इन बर्तनों में भोजन करने से आप तनावमुक्त रहते हैं। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News