20 APRSATURDAY2024 3:30:20 AM
Nari

आंखों व स्किन के लिए जरूरी है विटामिन सी, 10 चीजों में मिलेगा भरपूर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 12 Nov, 2018 10:20 AM
आंखों व स्किन के लिए जरूरी है विटामिन सी, 10 चीजों में मिलेगा भरपूर

विटामिन 'C' यानि एस्कॉर्बिक एसिड शरीर को स्कर्वी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। साथ ही रोजाना इसका सेवन किया जाए तो सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल इंफैक्शन जैसी प्रॉब्लम भी दूर रहती हैं। लोगों का मानना है कि सबसे ज्यादा विटामिन-सी संतरे में ही होता है जबकि यह सच नहीं है। संतरे के अलावा भी ऐसे कई फूड है जिनमें इस विटामिन की मात्रा अधिक होती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ 10 फूड्स के बारे में बताएंगे, जिससे आप शरीर में विटामिन-सी की कमी को पूरा कर सकते हैं।

शरीर के  लिए क्यों जरूरी है विटामिन सी?
विटामिन सी शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इससे सिर्फ आपको हैल्थ बैनिफिट्स ही नहीं बल्कि कई ब्यूटी के फायदे  भी मिलेंगे। कॉल्ड कफ दूर रखने, इम्नूयिटी पॉवर बढ़ाने, दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखने में, ग्लोइंग स्किन व झुर्रियां दूर रखने के  विटामिन सी लेना बहुत जरूरी है। 

विटामिन-सी से भरपूर फूड्स
1. ब्रोकली

ब्रोकली का सेवन न सिर्फ विटामिन-सी की कमी को पूरा करता है बल्कि यह कैंसर के खतरे से भी बचाता है। 1 कप ब्रोकली में 132 मिलीग्राम विटामिन-सी की मात्रा होती है, जोकि आपको स्वस्थ रखने के लिए काफी है।

PunjabKesari, ब्रोकली इमेज

2. लाल और हरी शिमला मिर्च
1 कप शिमला मिर्च में संतरे से लगभग तीन गुणा ज्यादा यानी 190 मिलीग्राम विटामिन-C होता है। इसके अलावा यह फाइबर से भी भरपूर होती है, जिससे पेट की प्रॉब्लम्स दूर रहती है और आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

 

3. पाइनएप्प‍ल
पाइनएप्प‍ल में 78.9 मिलीग्राम विटामिन-सी और ब्रोमलेन नामक एंजाइम होता है, जो शरीर को वायरल इंफैक्शन के खतरे से बचाने में मदद करता है।

 

4. किवी
खाने में टेस्टी और खट्टा फल किवी में 137.4 मिलीग्राम विटामिन-सी होता है। इसके अलावा यह पोटैशियम, कॉपर और आयरन से भी भरपूर होता है। आयरन और विटामिन-सी की कमी को पूरा करने के लिए महिलाओं को कीवी जरूर खाना चाहिए।

PunjabKesari

5. पेट के लिए रामबाण पपीता
पपीता पेट के लिए रामबाण औषधि मानी जाती है। 1 कप पपीते में 88.3 मिलीग्राम विटामिन-C होता है। शोध के मुताबिक, इसका सेवन करने से साइनस की समस्या ठीक हो जाती है और यह हड्डियों को भी मजबूत करता है।

 

6. मुनक्‍का
संतरे के मुकाबले मुनक्‍के में विटामिन सी की काफी अधिक मात्रा पाई जाती है इसलिए यह त्वचा, सांस और इंफैक्शन की समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसका सेवन आंखों की रोशनी भी तेज करता है।

 

7. आंवला
विटामिन-सी से भरपूर आंवला का सेवन शरीर को स्वस्थ और निरोग बनाएं रखने में काफी मददगार साबित होता है।  एक आंवला में लगभग 30 संतरों के बराबर विटामिन सी होता है।

PunjabKesari

8. स्ट्रॉबेरी  
84.7 मिलीग्राम विटामिन-सी से भरपूर स्ट्रॉबेरी का सेवन स्किन और दांतों के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा इसे खाने से आप कई हेल्थ प्रॉब्लम्स भी दूर रहते हैं।

 

9. चौलाई
4.2 मिलीग्राम विटामिन सी और मिनरल्स से भरपूर चौलाई का सेवन सर्दियों में फायदेमंद होता है। साथ ही इसका सेवन पेट को भी दरुस्त रखता है।

 

10. गुड़ वाला दूध
रोजाना रात को दूध में गुड़ मिलाकर पीने से भी शरीर में विटामिन सी की कमी पूरी हो जाती है। इसके अलावा यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News