19 MAYSUNDAY2024 3:28:29 PM
Nari

Maharashtra आए और इन 6 जगह को नहीं किया एक्सप्लोर तो क्या खाक महाराष्ट्र आए!

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 01 May, 2023 03:33 PM
Maharashtra आए और इन 6 जगह को नहीं किया एक्सप्लोर तो क्या खाक महाराष्ट्र आए!

महाराष्ट्र भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी राजधानी मुंबई देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। लोग हर रोज यहां अपने एक्टर बनने का पूरा करने आते हैं, लेकिन इस खूबसूरत राज्य में मुंबई के अलावा और भी कई सारी टूरिस्ट सिटीज है, जो कि देखने लायक हैं।  तो आज Maharashtra Day पर आइए आपको बताते हैं इस राज्य के ऐसे शहर जिसे आपको जरूर घूमना चाहिए....
 
अमरावती 

अमरावती महाराष्ट्र के उत्तर पूर्व दिशा में स्थित अमरावती देवताओं के राजा इन्द्र का शहर माना जाता है। अनेक ऐतिहासिक मंदिर और अभ्यारण्य इसके खास पर्यटन स्थल हैं। यहां का देवी अंबा, भगवान श्रीकृष्ण और वेंकटेश्वर मंदिर पूरे महाराष्ट्र में प्रसिद्ध हैं। अमरावती की बीर और शक्कर झील काफी चर्चित हैं। अमरावती जिले के चीकलधारा और धरनी तहसील में स्थित टाईगर रिजर्व 1597 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला है।

PunjabKesari

नासिक 

नासिक को नासहिक के नाम से भी जाना जाता है। नासिक महाराष्ट्र राज्य के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। ये शहर प्रमुख रूप से हिन्दू तीर्थयात्रियों का प्रमुख केन्द्र है। नासिक में लगने वाला कुंभ मेला शहर के आकर्षण का सबसे बड़ा केन्द्र है। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर मंदिर भी है।

PunjabKesari

पुणे 

पुणे को महाराष्ट्र की सांस्‍कृतिक राजधानी और 'क्‍वीन ऑफ द दक्कन' के नाम से भी जाना जाता है। पुणे में शनिवारवाड़ा महल है जो पेशवा का निवास स्थान था। इस महल की नींव बाजीराव प्रथम ने 1730 ई. में रखी थी। यहां आगाखान महल भी है जिसका निर्माण 1892 में इमाम सुल्तान मोहम्मद शाह आगाखान तृतीय ने करवाया था।1969 में आगाखान चतुर्थ ने यह भारत सरकार को सौंप दिया।

PunjabKesari

मुंबई

 

इस शहर को पहले बॉम्बे के नाम से भी जाना जाता है। भारत के 4 प्रमुख महानगरों में से एक होने के साथ-साथ यह महाराष्ट्र की राजधानी भी है। इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। यहां आएं तो गेटवे आफॅ इंडिया, हाजी अली, जूहू बीच, जोगेश्‍वरी गुफा, हैंगिंग गार्डन, सिद्धिविनायक मंदिर, मरीन ड्राइव जरूर घूमें।

PunjabKesari

औरंगाबाद

औरंगाबाद विश्‍व में अजंता और एलोरा की प्रसिद्ध बौद्ध गुफाओं के लिए जाना जाता है। इन गुफाओं को वर्ल्‍ड हेरिटेज में शामिल कर लिया गया है। मध्‍यकाल में औरंगाबाद भारत में अपना महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखता था। औरंगजेब ने अपने जीवन का उत्तरार्द्ध यहीं व्‍य‍तीत किया था और यहीं औरंगजेब की मृत्‍यु भी हुई थी। औरंगजेब की पत्‍नी रबिया दुरानी का मकबरा भी यही हैं और पनचक्‍की भी अच्छा टूरिस्ट प्लेस है।

PunjabKesari

लोनावाला

 ये एक हिल स्‍टेशन है जो समुद्र तल से 625 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसे मुंबई और पूना का प्रवेश द्वार भी माना जाता है। वुड पार्क लोनावाला के मुख्‍य बाजार के ठीक पीछे स्थित है। यह एक जैविक उद्यान है। इस पार्क के विपरीत दिशा में एक पुराना ईसाई कब्रिस्‍तान है, इसकी बहुत सी कब्रें 100 साल पुरानी हैं।

PunjabKesari

Related News