03 MAYFRIDAY2024 5:33:48 PM
Nari

हाई ग्रेड कैंसर से ग्रस्त थी सोनाली बेंद्रे, जानिए क्या है इसके लक्षण?

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 01 Jan, 2020 04:07 PM
हाई ग्रेड कैंसर से ग्रस्त थी सोनाली बेंद्रे, जानिए क्या है इसके लक्षण?

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे है जो रातों-रात एक ही फिल्म में अपने निभाए हुए करिदार से स्टार बन गए है। ऐसे स्टार की प्रसिद्धी न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी काफी होती है। आज बॉलीवुड की एक ऐसी ही अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का जन्मदिन है। 1975 में आज के दिन मुंबई में जन्मी सोनाली ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।

 

मॉडलिंग के दौरान सोनाली की पहली फिल्म 1994 में आग आई थी। जिसमें वह गोविंदा और शिल्पा शेट्टी के साथ दिखाई दी थी। इस फिल्म से वह रातों-रात स्टार बन गई और इसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले थे। इस फिल्म के बाद सोनाली ने एक के बाद एक हिट फिल्में दी और बॉलीवुड में अपना नाम बनाया। एक्ट्रिंग के क्षेत्र में सफल होने के बाद भी सोनाली को जीवन में कई तरह की मुश्किलों को सामना करना पड़ा। जी हां, कुछ साल पहले सोनाली कैंसर से ग्रस्त थी जिसके बारे में उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी थी। फिलहाल इस समय सोनाली कैंसर की इस जंग से जीत हासिल कर चुकी हैं और कई लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं। 

 

PunjabKesari

 

चलिए बताते है आपको क्या है हाई ग्रेड कैंसर और कैसे इसके लक्षणों को आप पहचान सकते हैं। 


क्या है हाई ग्रेड कैंसर

हाई ग्रेड कैंसर को ही मेटेस्टिक कैंसर भी कहा जाता है। इसमें सेल्स बहुत तेजी से शरीर में फैलने लगते हैं। शरीर में लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं का संतुलन बिगड़ने से यह कैंसर होता है। इस कैंसर की 4 स्टेज होती है। 

1. सबसे पहले शरीर में ट्यूमर बनता है। 
2. इसमें ट्यूमर बड़ा होता है।
3.  इसमें ट्यमूर टूट कर खून के रास्ते से शरीर में फैल जाता है और हड्डियों को अपना शिकार बनाता है। कैंसर फेफड़ों, लीवर, दिमाग तक फैलने के बाद यह ट्यूमर गर्भाशय, मूत्राशय, बड़ी आंत और ब्रेन बोन को अपना शिकार बनाता है।  
4. इस तरह धीरे-धीरे हाई ग्रेड (मेटेस्टिक)  कैंसर शरीर के सारे हिस्सों में पहुंच जाता है। 

 

इस कैंसर के मुख्य लक्षण 

-  हड्डियों में दर्द

-  खांसी के दौरान खून आना

-   शरीर में नीले दाग पड़ना

PunjabKesari

 -  पेशाब और शौच के समय खून आना 

 - खून की कमी 

 -  मल मूत्र पर नियंत्रण नहीं रहना

-   गले में किसी भी प्रकार की गांठ

-   खून में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाना

 - लंबे समय तक घाव का सही न होना

 -  कमजोर इम्यून सिस्टम

 

सावधानियां 

कैंसर से बचाव रखने के लिए अपने लाइफस्टाइल की ओर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। डाइट, एक्सरसाइज और योग के माध्यम से खुद को हेल्दी रखें और कैंसर के दौरान इन बातों का ध्यान रखें। 

1. अल्कोहल के सेवन ने करें क्योंकि अल्कोहल पीने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। 

 

PunjabKesari

2. धूम्रपान न करें क्योंकि इससे कैंसर की कोशिकाएं पनपने लगती हैं। 

3. आहार में हैल्दी डाइट लें जैसे हरी सब्जियां,फल,ब्रोकली आदि ।

4. रोज व्यायाम और योग कर खुद को कैंसर से बचाएं। इसके लिए ब्रिस्क वॉक बैस्ट है। 

5. इसके अलावा डॉक्टरी उपचार बहुत जरूरी है। 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News