23 APRTUESDAY2024 7:37:14 AM
Nari

सुशांत के निधन पर ट्वीट कर फंसी सोनाक्षी, यूजर्स बोले- करण जौहर की चम्मची

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 16 Jun, 2020 01:23 PM
सुशांत के निधन पर ट्वीट कर फंसी सोनाक्षी, यूजर्स बोले- करण जौहर की चम्मची

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिर से नेपोटिज्म को लेकर मुद्दा गर्मा गया है। लोग कई बड़े स्टार किड्स और निर्माता-निर्देशकों को खरी-खोटी सुना रहे हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी कूद पड़ी हैं। उन्होंने ऐसा करने वालों को फटकार लगाई तो यूजर सोनाक्षी पर भड़क गए।

सोनाक्षी ने बिना किसी का नाम लिए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, "किसी भी सू### (जानवर का नाम)  से लड़ने में समस्या ये है कि आप गंदे हो जाएंगे और उसे मजा आएगा। कुछ चुनिंदा लोग ऐसे हैं जो किसी की मौत के बहाने भी अपना प्रचार कर रहे हैं।अपनी ही कौम के लोगों की मौत पर भी अपना प्रचार कर रहे हैं। आप नकारात्मकता, नफरत फैला रहे हैं जिसकी इस वक्त जरूरत नहीं है। जो चले गए उनका थोड़ा सम्मान कीजिए। कुछ लोग बड़े ही नामुराद होते हैं और हमेशा रहेंगे।"

 

सोनाक्षी के इस ट्वीट के बाद लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'करण जौहर की चम्मची...अब सच्चाई बाहर आने लगी तो इनको परेशानी होने लगी है।'

 

एक यूजर ने लिखा, सुशांत सिंह था तो जाने दिया, स्टार किड होता तो कैंडल मार्च निकाल देते।'

 

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है सोनाक्षी मैडम को डर लगने लगा है कि कहीं ऐसा ना हो कि लोग भारतीय स्टार किड की मूवी देखने से मना कर दें। जब बात धंधे पर आती है तो सोनाक्षी मैडम भगवान कृष्ण को रावण का दोस्त बता देती हैं।'

 

सोनाक्षी सिन्हा को लेकर ज्यादातर लोगों ने कहा कि वो खुद ही नेपोटिज्म का नतीजा हैं। बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस कंगना रनौत और कोएना मित्रा ने बॉलीवुड को आड़े हाथ लेते हुए फटकार लगाई थी। 

Related News