20 APRSATURDAY2024 8:46:09 AM
Nari

महज 16 साल की उम्र में सिंगिंग सेंसेशन बनीं Shreya Ghoshal के नाम अमेरिका में समर्पित किया गया है ये दिन!

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 12 Mar, 2023 02:45 PM
महज 16 साल की उम्र में सिंगिंग सेंसेशन बनीं Shreya Ghoshal के नाम अमेरिका में समर्पित किया गया है ये दिन!

बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर श्रेया घोषाल आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहला ब्रेक संजय लीला भंसाली ने फिल्म देवदास में दिया था, उस वक्त सिंगर महज 16 साल की थी। सिंगर ने बहुत कम वक्त में इंडस्ट्री में जगह बना ली। उनकी पहली ही फिल्म के गाने इतने ज्यादा हिट हुए थे कि आज तक गुनगुनाए जाते हैं। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें..

16 साल की उम्र में किया था डेब्यू

12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल में जन्मीं श्रेया ने 6 साल की उम्र से ही सुरों की तालीम लेना शुरु कर दिया था।  महज 16 साल में म्यूजिक रियलिटी शो 'सा रे गा मा' जीतकर बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म देवदास थी,जिनमें उन्होनें 5 गानें गाएं और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

PunjabKesari

मां के कहने पर संजय लीला भंसाली ने दिया था सिंगर को चांस

 दरअसल, सिंगर को देवदास फिल्म के गानें मिलने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। दरअसल, संजय लीला भंसाली की मां रियलिटी शो में उनकी आवाज सुनकर उनकी फैन बन चुकी थीं और उन्होनें ही संजय से कहा कि वो श्रेया को एक मौका दें और डायरेक्टर ने ऐसा ही किया। सिंगर ने अपनी आवाज के जादू देश में तो फैलाया ही है, साथ ही उन्होनें विदेश में भी कई सारी उपलब्धियां हैं।  सिंगर साल 2010 में अमेरिका के ओहियो गई थीं। वहां पर गर्वनर टेड स्ट्रिकलैंड भी उनके फैन निकले और उन्होनें श्रेया के सम्मान में 26 जून को श्रेया घोषाल डे के रूप में मनाने का ऐलान किया था।

PunjabKesari

23 सालों से दर्शकों को दीवाना कर रही हैं श्रेया घोषाल

सिंगर को इंडस्ट्री में 23 साल पूरे हो चुके हैं। इतने सालों में वो अपने फैंस को लगातार कई हिट गाने देकर एंटरटेन कर रही हैं।

PunjabKesari

गा चुके है कई हिट गानें

देवदास के बाद ही गायिका श्रेया घोषाल की गिनती इंडस्ट्री के टॉप सिंगर्स में होने लगी थीं। इसके बाद उन्होंने कई हिट गाने दिए जिसमें बरसों से मेघा से लेकर हालिया रिलीज परम सुंदरी तक शामिल हैं। सिंगर ने साल 2015 में अपने बॉयफ्रेंड शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी रचा ली थी। उनका एक बेटा देवयान भी है। अब वो एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

PunjabKesari

Related News