04 MAYSATURDAY2024 8:05:33 PM
Nari

नहीं रहे फिल्म मेकर प्रकाश झा के पिता तेजनाथ, लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Jul, 2023 10:48 AM
नहीं रहे फिल्म मेकर प्रकाश झा के पिता तेजनाथ, लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री के फेमस निर्माता और निदेशक प्रकाश झा के पिता तेजनाथ झा का निधन हो गया है। झा का निधन आज सुबह हुआ है। तेजनाथ झा की उम्र 95 साल थी। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रकाश के पिता काफी लंबे ऐसे में उन्होंने आज सुबह पटना में अंतिम सांस ली है।

चंपारण जिले के रहने वाले थे प्रकाश के पिता

प्रकाश के पिता तेजनाथ झा पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड के बड़हरवा गांव के रहने वाले थे। वह सेवानिवृत्ति के बाद पटना स्थित एजी कॉलोनी स्थिति आवास में रह रहे थे। तेजनाथ झा का अंतिम संस्कार पटना के बांसघाट में स्थित एक श्मशान घाट में होने वाला है। उनके बड़े बेटे यानी की प्रकाश झा अपने पिता को मुख्याग्नि देंगे। 

PunjabKesari

प्रशासनिक अधिकारी थी पिता 

प्रकाश झा के पिता तेजनाथ एक प्रशासनिक अधिकारी थी। वह मुख्य रुप से चंपारण के बेतिया के बड़हरवा गांव के रहने वाले थे। इसके अलावा वह राज्य सरकार के कल्याण विभाग के उपनिदेशक पद से सेवानिवृत भी थे।  

PunjabKesari

कौन है प्रकाश झा? 

प्रकाश झा ने 'बन्दिश', 'मृत्युदंड', 'राजनीति', 'अपहरण', 'दामूल', 'गंगाजल', 'शूल' जैसी कई फिल्में दे चुके हैं। वह निर्माता होने के साथ साथ निदेशक भी हैं। अपनी फिल्मों के जरिए वह समाज मे बदलाव लेकर आते हैं। ऐसे में फैंस उनकी फिल्में काफी पसंद भी करते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News