17 MARTUESDAY2026 7:04:30 PM
Nari

24 घंटे में पहुंच जाएगा पार्सल नहीं तो पैसे वापस, Post Office ने शुरू की नई सर्विस

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 17 Mar, 2026 05:30 PM
24 घंटे में पहुंच जाएगा पार्सल नहीं तो पैसे वापस, Post Office ने शुरू की नई सर्विस

नारी डेस्क:  डाक विभाग ने त्वरित एवं समयबद्ध पार्सल के लिए 24 घंटे और 48 घंटे में डिलिवरी की गारंटी वाली तीन प्रीमियम सेवाएं मंगलवार को शुरू कीं। विभाग उन कूरियर सेवाओं के बढ़ते बाजार के मुकाबले खुद को नए सिरे से स्थापित करने की कोशिश कर रहा है जो कुछ ही घंटों में डिलिवरी का वादा करती हैं। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां '24 स्पीड पोस्ट', '24 स्पीड पोस्ट पार्सल' और '48 स्पीड पोस्ट' की शुरुआत की।  अगर समय पर डिलीवरी नहीं होती है तो ग्राहकों को पैसे वापस किए जाएंगे।
 

यह भी पढ़ें:  Gippy Grewal को मिली जान से मारने की धमकी
 

और भी हैं कई योजना

 केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के 11 महीनों में 'इंडिया पोस्ट' ने 20 प्रतिशत की उत्साहजनक राजस्व वृद्धि दर्ज की है। प्रारंभिक चरण में ये सेवाएं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में शुरू की गई हैं। मार्च, 2027 तक इसे देशभर में शुरू करने का लक्ष्य है। व्यावसायिक ग्राहकों के लिए डाक विभाग ने 'बुक नाउ पे लेटर' यानी अभी बुक करें, बाद में भुगतान करें (बीएनपीएल) सुविधा भी शुरू की है। इसके अलावा बड़ी बुकिंग पर फ्री पिकअप, एपीआई इंटीग्रेशन और सेंट्रलाइज्ड बिलिंग जैसी सुविधाएं भी शुरू की गई हैं।


यह भी पढ़ें:  अपनी आंतो का रखें ख्याल, नहीं तो पेट के साथ-साथ चेहरा और मूड भी हो जाएगा खराब
 

धन वापसी की गारंटी भी

आधिकारिक बयान के अनुसार, नई सेवाओं में 'ओटीपी' (वन टाइम पासवर्ड) आधारित सत्यापन के साथ डिलिवरी, शुरू से अंत तक 'ट्रैकिंग' सुविधा और वास्तविक समय में 'एसएमएस अलर्ट' शामिल होंगे। इसके अलावा, थोक खेप के लिए मुफ्त पिकअप और निर्धारित समय में डिलिवरी न होने पर धनवापसी की गारंटी भी दी जाएगी। इन सर्विस में डिलीवरी में देरी होने पर मनी-बैक गारंटी भी शामिल है। इससे इंडिया पोस्ट की प्रीमियम एक्सप्रेस डिलीवरी क्षमता और मजबूत होगी। 

Related News