27 APRSATURDAY2024 3:03:54 AM
Nari

पॉवरफुल Forbes लिस्ट शामिल में भारतीय वित्त मंत्री निर्मला, शादी के बाद कभी ब्रिटेन हो गई थी शिफ्ट

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 10 Dec, 2020 10:12 AM
पॉवरफुल Forbes लिस्ट शामिल में भारतीय वित्त मंत्री निर्मला, शादी के बाद कभी ब्रिटेन हो गई थी शिफ्ट

बिजनेस हो, खेल या राजनीति, आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी दे रही हैं। बात अगर राजनीति की हो तो, महिलाएं किसी ना किसी पद से देश चलाने में अपनी हिस्सेदारी दे रही हैं, उन्हीं में एक है निर्मला सीतारमण। निर्मला सीतारमण एक भारतीय अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ हैं जो फिलहाल वित्त और कॉर्पोरेट मंत्री के रूप में सेवारत हैं। अपनी मेहनत से वह ना सिर्फ देश को चला रही हैं बल्कि वह कई महिलाओं के लिए प्रेरणा भी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन है देश की वित्त मंत्री...

फोर्ब की मोस्ट पॉवरफुल लिस्ट में शामिल नाम

फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया की 100 सबसे पावरफुल वुमेन की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें भारतीय वितमंत्री निर्मला सीतारमण को 41वां स्थान मिला है। बता दें कि वह पिछले साल भी इस लिस्ट में 41वें स्थान पर थी। उनके अलावा इस लिस्ट में फार्मा कंपनी बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ, HCL कंपनी की CEO रोशनी नडार मल्होत्रा और लैंडमार्क की प्रमुख रेणुका जगतियानी भी शामिल है।

इंदिरा गांधी डिफेंस मिनिस्ट्री का संभाल चुकी हैं चार्ज

18 अगस्त 1959 को तमिलनाडू के मदुरै में जन्मीं निर्मला सीतारमण 1975 और 1980 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी डिफेंस मिनिस्ट्री का एडिशनल चार्ज भी संभाल चुकी हैं। इसके अलावा वह उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय का प्रभार में भी कार्य कर चुकीं है। इसके अलावा वह 2014 से राज्यसभा, भारतीय संसद के ऊपरी सदन की सदस्य भी हैं।

शादी के बाद ब्रिटेन हो गई थी शिफ्ट लेकिन...

उन्होंने सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से B.A., जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से M.A. और फिर गैट फ्रेमवर्क के तहत इंडो-यूरोपियन टेक्सटाइल ट्रेड सब्जेक्ट पर पीएचडी की डिग्री हासिल की। इसके बाद वह स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के लिए फ्री थिंकर्स के साथ जुड़ी, जहां उनकी मुलाकात आंध्र प्रदेश के परकल प्रभाकर से हुई। धीरे-धीरे मुलाकात बढ़ने पर उन्होंने साल 1986 में शादी कर ली। शादी के कुछ साल बाद वह ब्रिटेन में रही लेकिन फिर 1991 में पति संग भारत लौट आईं। साल 1991 में उन्हाेंने एक बेटी को जन्म दिया।

राजनीति में निर्मला सीतारमण का सफर

- 2008 में भाजपा से जुड़ राजनीति में प्रवेश किया
- 2 साल में ही सुषमा स्वराज के बाद पार्टी की दूसरी महिला प्रवक्ता बन गईं
- साथ ही टीवी पर बहस में भाजपा का जाना-पहचाना चेहरा बन गईं
- 2014 में मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री बनी
- 2017 में देश की रक्षा मंत्री बनी
- 2019 में केंद्रीय वित्त मंत्री बनी

राष्ट्रीय महिला आयोग की भी रहीं सदस्य

भारत वापिस आने के बाद निर्मला सीतारमण ने शिक्षा क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं दी। उन्होंने हैदराबाद में सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी स्टडीज के उप निदेशक के रूप में कार्य किया। इसके साथ ही उन्होंने शहर में एक स्कूल भी शुरु किया। साल 2003-2005 तक उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रहकर काम किया।

निर्मला सीतारमण राजनीति से परे

करियर और परिवार की जिम्मेदारी बखूबी संभालने वाली सीतारमण किताबें पढ़ने की शौकीन है। साथ ही उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत में काफी रूचि हैं और वह अक्सर श्रीकृष्ण के भजन सुनती हैं।

Related News