20 APRSATURDAY2024 2:15:59 AM
Nari

पोर्नोग्राफी केस में पति राज कुंद्रा के साथ क्या शिल्पा शेट्टी भी है शामिल? पुलिस ने खोला ये राज

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 21 Jul, 2021 09:59 AM
पोर्नोग्राफी केस में पति राज कुंद्रा के साथ क्या शिल्पा शेट्टी भी है शामिल? पुलिस ने खोला ये राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा सोमवार को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार कर लिए गए थे, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 23 जुलाई तक रिमांड पर भेजा है। बतां दें कि मामला फरवरी 2021 में सामने आया था।  कई महीनों के इंतजार और पर्याप्त सबूत इकट्ठा करने के बाद राज कुंद्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस समय राज कुंद्रा मुंबई के भायखला जेल में है। वहीं राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद इस मामले में अब ये सवाल उठने लगे थे कि क्या इस मामले में शिल्पा शेट्टी की भी कोई भूमिका है? इस सवाल का जवाब देकर पुलिस ने इस राज से भी पर्दाफाश कर दिया है। 

PunjabKesari

बतां दें कि फरवरी 2021 से जुलाई के बीच इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने काफी जांच पड़ताल की है। पिछले छह महीनों तक केस को गहराई से इन्वेस्टिगेट किया गया, पर्याप्त सबूत जुटाए, जिसके बाद राज कुंद्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मंगलवार को मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर मिलिंद भराम्बे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरे मामले की जानकारी मीडिया को दी। ज्वाइंट सीपी ने बताया कि कैसे इस धंधे में ये लोग काम करते थे और यह भी बताया कि इस केस में शिल्पा शेट्टी का भी हाथ है या नहीं?

PunjabKesari

शिल्पा शेट्टी की सक्रिय भूमिका होने का अभी तक हमें कोई सबूत नहीं मिला
ज्वाइंट सीपी ने बताया कि शिल्पा शेट्टी की सक्रिय भूमिका होने का अभी तक हमें कोई सबूत नहीं मिला है। हम जांच कर रहे हैं।हम पीड़ितों से आगे आकर क्राइम ब्रांच से सम्पर्क करने की गुजारिश करते है। हम जरूरी कार्रवाई करेंगे।

PunjabKesari

 रेड के दौरान सबूत मिलने पर राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया
ज्वाइंट सीपी ने बताया कि मामले में उमेश कामत जैसे निर्माताओं को गिरफ्तार किया है, जो राज कुंद्रा के इंडिया ऑपरेशंस की देखरेख कर रहे थे। हॉटशॉट्स ऐप का कामकाज वियान कम्पनी के जरिए देखा जा रहा था। रेड के दौरान हमें सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि उमेश कामत, राज कुंद्रा के बाद रायन थार्प को  भी मुंबई के नजदीक नेरल से मंगलवार को गिरफ्तार किया था।  इसके बाद कोर्ट ने राज और रायन को 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

Related News