
नारी डेस्क: अब एक और होटल अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट में स्थित एक होटल में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य झुलस गए। मरने वाले बांग्लादेशी नागरिक थे जो इलाज के लिए यहां आए थे। आग रात करीब 1.45 बजे लगी।
यह भी पढ़ें: झुकते हुए या चलते समय शरीर के इस अंग में हो रहा है दर्द, तो आज ही सुधार लो अपने बैठने का तरीका
आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी भी बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया- ''घने धुएं के कारण दमकलकर्मियों के लिए सीढ़ियों से ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था। नौ लोगों की मौत हो चुकी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।''
यह भी पढ़ें: पत्नी के साथ एक ही चिता में जला नौसेना का जवान, दो महीने और 3 साल के बच्चे की अर्थी देख राेया पूरा देश
अधिकारी ने कहा- ''फंसे हुए लोगों को बचाना हमारी प्राथमिकता है। इसके साथ ही आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग पर काबू पा लिया गया है और अब घटनास्थल पर प्रशीतन अभियान जारी है।'' पश्चिम बंगाल अग्निशमन विभाग का मुख्यालय होटल की इमारत के पास ही स्थित है।