18 AUGTUESDAY2026 5:32:28 PM
Nari

पत्नी के साथ एक ही चिता में जला नौसेना का जवान, दो महीने और 3 साल के बच्चे की अर्थी देख राेया पूरा देश

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 18 Aug, 2026 03:30 PM
पत्नी के साथ एक ही चिता में जला नौसेना का जवान, दो महीने और 3 साल के बच्चे की अर्थी देख राेया पूरा देश

नारी डेस्क: दक्षिण मुंबई से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। कोलाबा इलाके में नेवी नगर स्थित घर में भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी और उनके दो नाबालिग बच्चों के शव मिले हैं।  शक है कि नाविक ने आत्महत्या की, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चों (उम्र दो महीने और तीन साल) की मौत ज़हर खाने से हुई है। सोमवार को चारों के शव पैतृक गांव ककराना पहुंचे तो सभी की आंखें नम हो गई। 
 

यह भी पढ़ें: उलझी 36 साल की एक्ट्रेस  की Death Mystery, बर्थडे के 5 दिन पहले अचानक हुई मौत


यह घटना 15 अगस्त को सामने आई। भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा- "कोलाबा के नेवी नगर में हुई एक दुखद घटना में, भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी और 2 बच्चों के शव 15 अगस्त को उनके घर पर मिले। इस घटना के बाद पुलिस और नौसेना दोनों जांच कर रहे हैं "। अधिकारी जांच के तहत मौत से पहले के हालात और अन्य संबंधित सबूतों की पड़ताल कर रहे हैं। कल जब  राजस्थान के झुंझुनूं जिले के ककराना गांव में चारों का शव पहुंचा तो चीख- पुकार मच गई। 
 

यह भी पढ़ें:  क्या आपने कभी जागते हुए देखें है सपने? जानिए Dreams को Control करने के तरीके
 

जवान की अंतिम यात्रा सेना के वाहन से निकली, जबकि उनकी पत्नी की अर्थी को परिजनों और ग्रामीणों ने कंधा दिया। बताया जा रहा है कि   जवान और उनकी पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया, जबकि दोनों मासूम बच्चों को दफनाया गया। श्मशान घाट में पूरणमल मेहरा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।  परिजनों के अनुसार पूरणमल वर्ष 2015 में जोधपुर से नौसेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2020 में उनकी शादी सीकर जिले के खंडेला निवासी ओमा मेहरा से हुई थी। 

Related News