25 APRTHURSDAY2024 7:53:34 AM
Nari

Makar Sankranti 2022: इन लोगों के लिए शुभ रहेगा सूर्य का राशि परिवर्तन, जीवन में आएगी खुशियां!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Jan, 2022 04:57 PM
Makar Sankranti 2022: इन लोगों के लिए शुभ रहेगा सूर्य का राशि परिवर्तन, जीवन में आएगी खुशियां!

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, सूर्य देव हर मास राशि परिवर्तन करते हैं। इस दिन को संक्रांति कहा जाता है। वैसे तो सालभर में कुल 12 संक्रांतियां आती हैं। मगर इनमें से पौष माह में पड़ने वाली मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति का पर्व इस साल 14 जनवरी दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान सूर्य देव धनु राशि से निकलकर अपने पुत्र शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। कहा जाता है कि सूर्य राशि परिवर्तन होने से सभी के जीवन में शुभ प्रभाव पड़ता है। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में...

वृष राशि

इस राशि के लोगों के लिए मकर संक्रांति का पर्व खुशियां व ऊंचा भाग्य लेकर आएगा। ज्योतिष शास्त्र अनुसार, इन लोगों को इस दौरान अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धार्मिक कार्यों में इनका रूझान बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इन्हें रोजाना सूर्य नमस्कार करना चाहिए। इससे इनपर सूर्य देवी की कृपा मिलने से जीवन में तरक्की व सफलता के रास्ते खुलेंगे।

PunjabKesari

pc: patrika

सिंह राशि

सूर्य देव का मकर राशि में प्रवेश करना सिंंह राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकता हैं। मेहनत व लगन का साथ मिलने से इन लोगों को सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

इन लोगों के लिए भी सूर्य का राशि परिवर्तन काफी मंगलमय साबित हो सकता है। नौकरी व कारोबार में सफलता व तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी इनके काम को सहारा जा सकता है। ऐसे में वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने का संकेत मिल रहा है। इस राशि के लोग अपने बोलने की कला व प्रभावकारी व्यक्तित्व से अपने कई कामों को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

PunjabKesari

pc: quora

मकर राशि

मकर राशि न्याय के देवता शनि महाराज की राशि मानी जाती है। ऐसे में इसमें ग्रहों के राजा सूर्य देव का प्रवेश शुभकारी होगा। इस दौरान इन लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलने के साथ कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। इसी के साथ कार्यक्षेत्र में इनके काम की प्रशंसा की जा सकती है। ऐसे में आर्थिक तौर पर इस राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है।

Related News