24 APRWEDNESDAY2024 5:37:16 PM
Nari

आज लगेगा साल का पहला सुपरमून ग्रहण, जानिए क्या करें और क्या नहीं

  • Edited By neetu,
  • Updated: 26 May, 2021 11:30 AM
आज लगेगा साल का पहला सुपरमून ग्रहण, जानिए क्या करें और क्या नहीं

साल 2021 का पहला चंद्रग्रहण आज यानी 26 मई वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि को लगेगा। बात चंद्रग्रहण की करें तो यह एक तरह की खगोलीय स्थिति होती है। यह प़ृथ्वी के सूर्य और चंद्रमा के बीच आने पर लगता है। इस दौरान चंद्रमा का रंग लाल-नारंगी होने के कारण पूरे चंद्र ग्रहण को ब्लड या सुपर मून भी कहते है। ऐसा हमेशा पूर्णिमा के दिन ही होता है। इस घटना से वैज्ञानिक व धार्मिक दोनों का महत्व माना जाता है। वैसे भारत में चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा। ऐसे में कोई सूतक काल नहीं होगा। साथ ही देशभर में मंदिरों के कपाट भी खुले रहेंगे। मगर फिर कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते है कि चंद्रग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और नहीं। मगर उससे पहले जानते हैं आखिर किन जगहों पर दिखेगा चंद्रग्रहण

इन जगहों पर दिखेगा चंद्रग्रहण

चंद्रग्रहण पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागर, उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में और आस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।  मगर भारत के ज्यादातर भाग में पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान क्षितिज के नीचे ही रहेगा। ऐसे में भारत में पूरी तरह से चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। लेकिन पूर्वी भारत के कुछ भागों जैसे कि अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड,मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिमी बंगाल में यह नजर आ सकता है। 

PunjabKesari

चंद्रग्रहण का समय 

हिंदू पंचांग के अनुसार, भारत में ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण की तरह दिखाई देगा। साथ ही इस बार ग्रहण का कोई सूतक काल नहीं होगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021, दिन बुधवार- दोपहर 2:17 मिनट पर शुरू होगा और 07:19 मिनट पर खत्म होगा। 

तो चलिए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए

. इस दौरान कोई भी शुभ काम ना करें। 
. ग्रहण काल में गर्भवती स्त्रियों को घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। 
. इस दौरान भोजन बनाना व खाना नहीं चाहिए। 
. किसी से झगड़ा व करने से बचें। 
. इस दौरान सोने की गलती ना करें। 
. चाकू, कैंची आदि धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल ना करें। 
. मंदिर में ना जाएं। साथ ही भगवान की प्रतिमाओं को हाथ लगाने से बचें। 
. तुलसी के पौधे को भी ना छुएं। 
. ग्रहण काल में मल-मूत्र विसर्जन भी मना होता है। 
. बालों को कंघी और दातों में दातुन न करें।

PunjabKesari

तो चलिए अब जानते हैं कि ग्रहण काल क्या करना चाहिए

. ग्रहण लगने से पहले सभी खाने पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें। माना जाता है कि इसे चीजें खराब नहीं होती है। 
. इस दौरान मन ही मन भगवान का स्मरण करें। 
. घर पर मंत्रोंच्चारण करें। इससे ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने में मदद मिलती है। 
. ग्रहण के बाद घर की सफाई करें। साथ ही खुद नहाकर साफ कपड़े पहन लें।
. ग्रहण की खत्म होने पर आटा, चावल, सतनज, चीनी आदि जरूरी चीजों का दान करें।

PunjabKesari

चंद्र ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का जप करने से मिलेगा शुभफल 

- तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन।
हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥१॥

- विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत।
दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥२॥

Related News