06 APRSUNDAY2025 12:20:50 PM
Nari

वो रहस्यमयी सड़क जो दिन में सिर्फ दो घंटे ही दिखती है, फिर हो जाती है गायब!

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 03 Apr, 2025 07:15 PM
वो रहस्यमयी सड़क जो दिन में सिर्फ दो घंटे ही दिखती है, फिर हो जाती है गायब!

नारी डेस्क: दुनिया में बहुत सारी अजीबोगरीब चीज़ें हैं, और जब हम ढूंढने निकलते हैं, तो बहुत कुछ ऐसा मिल जाता है, जिसके बारे में हम कभी सुने भी नहीं होते। आज हम आपको एक ऐसी सड़क के बारे में बताएंगे, जो अपने आप ही प्रगट होती है और फिर गायब भी हो जाती है। ये सड़क फ्रांस के एक छोटे से द्वीप और मेनलैंड के बीच स्थित है, और इसके बारे में सुनकर आपको भी हैरानी होगी।

क्या है पैसाज डू गोइस?

यह सड़क यूरोप के देश फ्रांस में स्थित है और इसका नाम है ‘पैसेज डू गोइस’ (Passage du Gois)। यह सड़क एक अनोखी और रहस्यमयी सड़क है, जो नोइरमौटीयर (Noirmoutier) आइलैंड को मेनलैंड से जोड़ती है। फ्रेंच भाषा में ‘गोइस’ का मतलब होता है- "जूते गीले करते हुए सड़क पार करना"। इसका मतलब है कि सड़क को पार करते वक्त आपके पैरों को गीला होना तय है, और आपको यह सड़क पार करने में कुछ खतरे भी हो सकते हैं।

PunjabKesari

सड़क का गायब होना और प्रकट होना

पैसेज डू गोइस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सड़क दिन में सिर्फ कुछ घंटे ही दिखती है। यह सड़क हर दिन सिर्फ 2 घंटे के लिए दिखती है, और फिर बाकी समय में पूरी तरह से पानी में डूबी रहती है। समुद्र के ज्वार-भाटे के कारण, पानी का स्तर बढ़ जाता है और सड़क गायब हो जाती है। यह प्राकृतिक घटना लोगों के लिए एक रहस्य बन चुकी है। हालांकि, इस अद्भुत घटना के बारे में स्थानीय लोग अच्छी तरह से जानते हैं और इसकी पूरी जानकारी रखते हैं।

ये भी पढ़े: नमक डालते ही जहर बन जाती हैं ये 5 चीजें, कभी न खाएं वरना होंगे गंभीर नुकसान

कब से मौजूद है यह सड़क?

यह सड़क पहली बार 1701 में फ्रांस के नक्शे पर दिखाई दी थी। शुरूआत में यह सड़क खतरनाक मानी जाती थी क्योंकि यह दिन में सिर्फ एक या दो घंटे के लिए दिखती थी, और फिर पानी बढ़ जाने के कारण लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते थे। उस समय, सड़क के दोनों किनारों से पानी का स्तर बढ़ जाता था, जिससे लोग यहां से गुजरने में कठिनाई महसूस करते थे।

PunjabKesari

पानी की वजह से यह सड़क अक्सर डूब जाती है, और इससे कई बार दुर्घटनाएं भी होती रही हैं। इस वजह से, पहले इस सड़क का उपयोग नावों से किया जाता था। लेकिन जैसे ही गाद जमा होने लगी, तो इस जगह पर एक पक्की सड़क बना दी गई। हालांकि, फिर भी सड़क के ज्यादातर हिस्से में लगभग 13 फीट पानी भर जाता है।

कब से इस सड़क का उपयोग बढ़ा?

साल 1840 में यहां पहली बार लोग घोड़ों और कारों से जाने लगे। इसका इस्तेमाल धीरे-धीरे बढ़ने लगा। इस सड़क के बारे में और इसके अनोखे प्राकृतिक गुणों के कारण इसे 1986 में एक खास रेस के लिए इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद, 1999 में फ्रांस की चर्चित बाइसिकिल रेस 'टूर डि फ्रांस' में भी इस सड़क का इस्तेमाल किया गया।


PunjabKesari

क्या है इस सड़क का राज?

इस सड़क का रहस्य यह है कि यह समुद्र के ज्वार की वजह से ही गायब हो जाती है और प्रकट होती है। ज्वार के बढ़ने पर सड़क पानी में डूब जाती है, और जैसे ही ज्वार घटता है, सड़क फिर से दिखाई देने लगती है। इस प्रक्रिया को स्थानीय लोग अच्छी तरह से जानते हैं और इसका पालन करते हुए सड़क पर चलते हैं। यह सड़क फ्रांस के अटलांटिक कोस्ट पर स्थित है। इसकी लंबाई लगभग 4.5 किलोमीटर है। यह सड़क दो घंटे के लिए ही खुली रहती है। सड़क को पार करने में खतरा हो सकता है, इसलिए लोग पूरी तरह से सतर्क रहते हैं।




 

Related News