29 APRMONDAY2024 12:47:00 AM
Nari

राशि से जानिए कैसी होगी आपकी शादी?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 Jun, 2021 06:27 PM
राशि से जानिए कैसी होगी आपकी शादी?

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, हम पर अपनी राशि का बेहद असर पड़ता है। वहीं इससे किसी के आने वाले कल, पसंद, नापसंद आदि के बारे में कुछ हद तक पता चल सकता है। वहीं अक्सर लोग अपने भविष्य खासतौर पर शादी को लोग सोच में रहते हैं। लोगों को मन में विचार रहते हैं कि उनकी शादी कैसी होगी। चलिए आज हम आपको आपकी राशि के हिसाब से शादी संबंधी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं...

- मेष राशि 

इस राशि के लोग बेहद ही निडर व एडवेंचर के शौकीन होते हैं। ऐसे में ये लोग सोचते हैं कि इनकी शादी काफी बेहतरीन व एन्जॉयमेंट व ड्रामा से भरी होगी। मगर इनकी शादी ना ज्यादा भव्य हो ना ही सिंपल होती है। 

- वृषभ राशि 

इस राशि की लड़कियां रस्मों-रिवाजों को मानने के साथ लग्जरी लाइफ पसंद करती है। ऐसे में ये लड़कियां ऐसी जगह पर शादी करना पसंद करती जो विरासत के साथ अपनी शानदार परंपरा के लिए जानी जाती है। इसके अलावा आपकी शादी का पहनावा भी कुछ पारंपरिक होगा। 

PunjabKesari

- मिथुन राशि 

इस राशि की लड़कियां हर चीज में प्यार व मजा तलाशती है। ऐेसे आपकी शादी बेहद ही दिलचस्प व शानदार होगी है। इसमें अच्छा भोजन, डी जे, दोस्तों का साथ आदि सब शामिल होगा। ऐसे में आप खूब एन्जॉय कर पाएंगे। 

- कर्क राशि 

इस राशि की लड़कियां केयरिंग व भावुक होती है। ये रिश्तों को बेहद अहमियत देती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि इन लड़कियों की शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार ही शामिल होंगे। इसके लिए हो सकता है कि आप शादी के किसी कोई निजी स्थान जैसे कि एक पारिवारिक फार्महाउस चुन सकते हैं। ताकि शांति व सरलता से आपकी शादी को पाएं।

- सिंह राशि

इस राशि के लोग शान से रहना पसंद करते हैं। ऐसे में इनकी शादी भी बेहद शानदार व भव्य हो सकती है। ये लोग लग्जरी लाइफ व हर पर कोई एन्जॉय करना पसंद करते हैं। ऐसे में इनकी शादी भी देखने वाली होगी। 

- कन्या राशि 

इस राशि की लड़कियां हर काम में एकदम परफेक्ट होती है। वहीं ये लोग अपनी शादी में भी हर चीज को एकदम सही व शानदार चुनेंगे। कन्या राशि की लड़कियां अपनी शादी की सजावट में भी खास ध्यान देंगी। 

PunjabKesari

- तुला राशि 

इस राशि की लड़कियां हर चीज में संतुलन बना कर रखने में जानी जाती है। मगर बात इनकी शादी की करें तो यह शायद ज्यादा संतुलित नहीं होगी। आपकी शादी की सजावट, आकर्षण एक सपने की तरह हो सकता है। 

- वृश्चिक राशि 

बात वृश्चिक राशि की लड़कियों की करें तो इन्हें लग्जरी लाइफ जीना पसंद होता है। इसके साथ ही ये दिखावे में भी विश्वास रखती है। ऐसे में ये सब आपकी शादी में भी दिखाई देगा। हम यूं भी कह सकते हैं कि इस राशि की लड़कियां अपनी शादी में हर चीज एकदम परफेक्ट व स्टाइलिश खरीदेगी। 

- धनु राशि 

इस राशि के लोग रोमांच व एडवेंचर को शौकीन होते हैं। ऐसे में ये लोग अपनी शादी की डेस्टिनेशन अपने शहर से कहीं दूर चुन सकते हैं। इसके अलावा इस राशि की लड़कियां डेस्टिनेशल वेडिंग प्लान कर सकती है, जिसमें आप खूब एन्जॉय करेंगे। इसके अलावा आप मेहमानों का भी खास ध्यान रखेंगी। 

- मकर राशि 

इस राशि की लड़कियों का पुरानी दुनिया व चीजों से बेहद लगाव होता है। ऐसे में इनकी शादी भी थोड़े पुराने स्टाइल से हो सकती है। असल में, ये लड़कियां परंपराओं के प्रति बेहद आकर्षित होती है। ऐसे में हो सकता है कि ये लड़कियां अपनी शादी में खुद की दादी-परदादी का वेडिंग गाउन या लहंगा पहने। साथ ही इस पुराने जमाने की ड्रेस में खूूब जचेगी। 

PunjabKesari

- कुंभ राशि 

कुंभ राशि की लड़कियां स्वतंत्र ख्यालों की होती है। ये किसी परंपराओं, रीति-रिवाजों में बंधना पसंद नहीं करती है। ऐसे में ये लड़कियां अपनी शादी के लिए अपने हिसाब से ही चीजें व जगह को चुनेंगी। वे शादी की प्लानिंग खुद करने के साथ इसे सिपंल पर प्यारा रखेंगी। 

- मीन राशि 

इस राशि की लड़कियां सपनों की दुनिया में रहती है। ऐसे में हो सकता है कि इनकी शादी भी किसी मूवी ड्रीम सीक्वेंस से होगी। इसमें रोमांटिक म्यूजिक से लेकर दूल्हा-दूल्हन की ड्रेस तक सब एकदम शानदार व अच्छा होगा। 


 

Related News