25 APRTHURSDAY2024 6:51:40 PM
Nari

सोने से पहले शरीर के इन 2 अंगों पर लगाएं सरसों तेल, मिलेंगे कमाल के फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 04 Jul, 2021 06:11 PM
सोने से पहले शरीर के इन 2 अंगों पर लगाएं सरसों तेल, मिलेंगे कमाल के फायदे

महिलाएं दिनभर काम में बिजी रहती है। ऐसे में वे अपना खास ध्यान नहीं रख पाती है। इसके कारण अक्सर कई महिलाओं को पूजा दिन थकान व आलस महसूस होता है। ऐसे में आज हम आपको इससे राहत पाने के लिए एक आसान उपाय बताते हैं। इसके लिए आपको बस सोने से पहले खुद के लिए 5 मनट निकालने होंगे। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

सोने से पहले शरीर के इन दो अंगों की करें सरसों तेल की मसाज 

इस उपाय को करने के लिए आपको सरसों की जरूरत पडे़गी। यह तेल विटामिन, कैल्शियम, आयरन आदि पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट्स व औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इससे शरीर की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। खासतौर पर सोने से पहले पैरों के तलवे व नाभि व सरसों तेल मसाज करना बेहद फायदेमंद माना गया है। 

PunjabKesari

पैरों के तलवे मसाज करने के फायदे

. सोने से पहले ठंडे या गुनगुने सरसों तेल से 5 मिनट तक पैरों की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। 

. आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है। 

. दिनभर की थकान, दर्द, स्ट्रेस दूर होकर अच्छी नींद आती है। 

. मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में जोड़ों व शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

. सोने से पहले पैरों के तलवों की सरसों से मसाज करने से शरीर में जमा एक्सट्रा फैट कम करने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

नाभि मसाज करने के फायदे 

. सोने से पहले 5 मिनट तक नाभि की सरसों से मसाज करें। 

. इससे होंठों के फटने की समस्या दूर होकर मुलायम व गुलाबी लिप्स मिलते हैं। 

. इससे पाचन दुरुस्त होकर पेट दर्द व इससे जुड़ी समस्याओं से आराम मिलता है। 

. नाभि में सरसों तेल की मसाज करने से आंखों में जलन, खुजली व सूखापन ठीक होने में भी मदद मिलती है। 


 

Related News