27 APRSATURDAY2024 7:17:02 AM
Nari

औषधीय गुणों से भरपूर है सुपारी, जानें इसे खाने के बेमिसाल फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 14 Feb, 2022 05:04 PM
औषधीय गुणों से भरपूर है सुपारी, जानें इसे खाने के बेमिसाल फायदे

सुपारी का नाम आते ही हर किसी के जहन में पान, गुटखा आ जाता है। मगर इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ व कई रोगों से राहत पाने के लिए भी किया जाता है। जी हां, आयुर्वेद अनुसार, सुपारी में मौजूद औषधीय गुण कई रोगों से निपटने में मदद कर सकते हैं। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में सुपारी खाने का तरीका व फायदे बताते हैं...

मुंह के छाले

मुंह के छालों से छुटकारा दिलाने में सुपारी कारगर मानी गई है। इसके लिए सुपारी, नारियल और सोंठ से काढ़ा बनाकर दिन में 2 बार गरारे करें। आप सुपारी को कुछ देर के लिए मुंह में रखें। इसके अलावा सुपारी और इलायची का पाउडर बनाकर उसे शहद में मिलाएं। तैयार पेस्ट को छालों पर कुछ देर तक लगाकर पानी से कुल्ला कर लें। ऐसा कुछ दिन लगातार करने से मुंह के छालों से आराम मिल जाएगा।

PunjabKesari

पेट के कीड़े मारने में कारगर

खासतौर पर बच्चों के पेट में कीड़ों की परेशानी होती है। इससे राहत पाने के लिए आप उन्हें हफ्ते में 1 बार सुपारी का काढ़ा या इसके फल का जूस बनाकर पिलाएं। इससे पेट के कीड़े खत्म होने में मदद मिलेगी।

उल्टी आने से रोके

उल्टी आने की समस्या से राहत पाने के लिए सुपारी का पाउडर, हल्दी और चीनी मिलाकर खाएं। इससे उल्टी आने की परेशानी से राहत मिल सकती है।

दांत दर्द से दिलाएं राहत

अगर आप दांत दर्द से परेशान हैं तो सुपारी जलाकर उसका पाउडर निकालकर सीधे प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे आपको दांत दर्द से जल्द ही आराम मिलेगा।

PunjabKesari

खुजली, दाद से बचाव

जो लोग खुजली या दाद से परेशान हैं तो सुपारी का पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं। इसके लिए तिल के तेल में सुपारी घिसकर प्रभावित जगह पर लगाएं। ऐसा कुछ दिन लगातार करने से आपको आराम महसूस होगा। इसके अलावा घाव जल्दी भरने में भी मदद मिलती है।


pc: freepik, pinterest

Related News