28 APRSUNDAY2024 11:53:04 PM
Nari

रोजाना खाएं 1 अलसी का लड्डू, वजन रहेगा कंट्रोल और मिलेंगे कई बेहतरीन फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Feb, 2022 02:42 PM
रोजाना खाएं 1 अलसी का लड्डू, वजन रहेगा कंट्रोल और मिलेंगे कई बेहतरीन फायदे

सर्दियों में लोग खासतौर पर अलसी के लड्डू खाना पसंद करते हैं। ये खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत को दुरुस्त रखने में भी मदद करते हैं। इसके सेवन से दिल स्वस्थ रहने के साथ वजन व डायबिटीज कंट्रोल रहती है। चलिए जानते हैं अलसी के लडडू खाने के बेहतरीन फायदे...

दिल रहेगा स्वस्थ

अलसी में मौजूद घुलनशील फाइबर हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है। ऐसे में हार्ट अटैक व दिल से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम रहता है।

कैंसर से बचाव

एक्सपर्ट अनुसार, अलसी शरीर में कैंसर की कोशिकाएं बढ़ने से रोकता है। ऐसे में इस गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

PunjabKesari

डायबिटीज रखे कंट्रोल

रोजाना अलसी के लड्डू का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल रह सकता है। इसके साथ ही इसके सेवन से डायबिटीज होने का खतरा भी कई गुणा कम हो सकता है।

हार्मोन्स को करें संतुलित

महिलाओं को हार्मोन असंतुलित होने की परेशानी रहती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अलसी के लड्डू का सेवन करना बेस्ट माना गया है। अलसी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद अलसी में लाइगन नामक पोषक तत्व महिलाओं के शरीर की हार्मोनल समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इससे पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

अर्थराइटिस में फायदेमंद

अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं जो जोड़ों में दर्द की शिकायत को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में अर्थराइटिस के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

PunjabKesari

वजन घटाने में फायदेमंद

अलसी के लड्डू में फाइबर अधिक होता है। इसका 1 लड्डू खाने से लंबे तक पेट भरा रहता है। ऐसे में इसका सेवन करने से ओवरइटिंग की समस्या से बचा जा सकता है। इसतरह वजन कंट्रोल करने के लिए अलसी के लड्डू का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है।

चेहरे की झुर्रियां कम करने में फायदेमेंद

अलसी सेहत की तरह स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटी-एजिंग गुण चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण कम करने में मदद करते हैं। रोजाना इससे तैयार लड्डू का सेवन करने से चेहरे पर पड़ झुर्रियां कम हो सकती है।

नोट- अलसी की तासीर गर्म होती है। ऐसे में आप रोजाना इसका 1 लड्डू खा सकते हैं। इसके अलावा इसे गर्मियों में खाने से बचना चाहिए। बेहतर रहेगा कि आप किसी एक्सपर्ट की सलाह से ही इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करें।

pc: freepik

Related News