25 APRTHURSDAY2024 3:41:00 AM
Nari

पानी में भिगोकर खाएं किशमिश, बढ़ेगी इम्यूनिटी और बीमारियां रहेगी कोसों दूर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 21 Nov, 2021 09:46 AM
पानी में भिगोकर खाएं किशमिश, बढ़ेगी इम्यूनिटी और बीमारियां रहेगी कोसों दूर

सूखे मेवे पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। वहीं इनमें से किशमिश को लोग खासतौर पर अलग-अलग पकवानों में मिलाकर खाते हैं। मगर क्या आपने कभी भीगे हुए किशमिश खाएं हैं? एक्सपर्ट अनुसार, किशमिश को भिगोकर खाने से इसकी गुणवत्ता और भी बढ़ जाती है। ऐसे में इसे खाने से आपको दोगुणा फायदा मिलेगा। चलिए आज हम आपको किशमिश खाने का सही तरीका व इसके फायदे बताते हैं।

PunjabKesari

ऐसे करें सेवन

भिगोकर किशमिश खाने से इसके अंदर मौजूद पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही भिगोने से किशमिश का छिलका हल्का थोड़ा पतला हो जाता है। ऐसे में इसे खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में 10-20 किशमिश रातभर भिगोएं। अगली सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

इम्यूनिटी बढ़ाए

किशमिश पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसे पानी में भिगोकर खाने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। ऐसे में थकान, कमजोरी आदि समस्याओं से बचाव रहता है।

हड्डियों में आएगी मजबूती

हड्डियों में मजबूती लाने के लिए कैल्शियम जरूरी होता है। वहीं किशमिश कैल्शियम का मुख्य स्त्रोत है। इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में बच्चे से लेकर बड़ों तक हर किसी को बेहतर शारीरिक विकास के लिए किशमिश का सेवन करना चाहिए।

PunjabKesari

दांत करे मजबूत

कैल्शियम हड्डियों की तरह दांतों की मजबूती करता है। ऐसे में आप मजबूत दांतों के लिए रोजाना खाली पेट किशमिश खा सकती है।

दिल के लिए फायदेमंद

किशमिश खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। यह खून साफ करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स आदि गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से हार्ट अटैक आने व दिल संबंधी अन्य बीमारियों से बचाव रहता है।

PunjabKesari

खून बढ़ाने में मददगार

ज्यादातर बच्चे व महिलाएं एनीमिया की शिकार होती है। इसके कारण बॉडी में खून बनने की प्रक्रिया धीमी पड़ने लगती है। इसके बचाव व खून की कमी पूरी करने के लिए आयरन की जरूरत होती है। ऐसे में भीगे किशमिश खाना बेस्ट ऑप्शन है।

 

Related News