29 APRMONDAY2024 1:21:14 AM
Nari

ऐसे लगाएं एलोवेरा जेल, पुराने व जिद्दी Stretch Marks कुछ दिनों में होंगे गायब

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Dec, 2021 10:57 AM
ऐसे लगाएं एलोवेरा जेल, पुराने व जिद्दी Stretch Marks कुछ दिनों में होंगे गायब

प्रेग्नेंसी दौरान स्किन में खिंचाव होने की समस्या रहती है। इसके कारण त्वचा पर स्ट्रेस मार्क्स के निशान पड़ जाते हैं। वहीं कई महिलाओं को बढ़ते वजन के चलते भी इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। ये आमतौर पर पेट, जांह, अंडर आर्म्स व हिप्स के पास आदि पर होते हैं। ये शरीर की खूबसूरती पर दाग की दाग की तरह का दिखाई देते हैं। वैसे तो इससे बचने व हटाने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं। मगर आप चाहे तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। पूरी तरह के नेचुरल होने से ये स्किन को बिना कोई नुकसान पहुंचाएं स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में मदद करेगी।

एलोवेरा जेल लगाने के फायदे

एलोवेरा जेल पोषक तत्वों, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, फोलिक एसिड, औषधीय गुणों आदि से भरपूर होती है। आप एलोवेरा जेल में अलग-अलग चीजें मिलाकर लगा सकती है। एक्सपर्ट अनुसार, इसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से स्किन गहराई से पोषित होगी। स्ट्रेस मार्क्स दूर होने के साथ स्किन संबंधी अन्य समस्याओं से बचाव रहेगा।

चलिए जानते हैं एलोवेरा से स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के कुछ कारगर उपाय...

 

एलोवेरा जेल-नारियल तेल

आप स्ट्रेस मार्क्स को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल और नारियल तेल इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1-1 चम्मच एलोवेरा जेल और नारियल तेल मिलाएं। तैयार मिश्रण को सोने से पहले प्रभावित जगह पर मसाज करते हुए लगाएं। अगली सुबह पानी से साफ कर लें।

एलोवेरा जेल-नींबू का रस

इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 4-5 बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। तैयार मिश्रण को हल्के हाथों से मसाज करते हुए प्रभावित जगह पर लगाएं। 10-15 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में गीले कपड़े या पानी से इसे साफ कर लें। अगर आपको स्किन ड्राई महसूस हो तो आप मॉइश्चराइजर लगा सकती है।

एलोवेरा जेल-ऑलिव ऑयल

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए एलोवेरा जेल-ऑलिव ऑयल भी फायदेमंद माना गया है। इससे स्किन को गहराई से पोषण व कसाव मिलता है। ऐसे में त्वचा पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स तेजी से कम होने में मदद मिलती है। इसके लिए एक कटोरी में बराबर मात्रा में एलोवेरा जेल और ऑलिव ऑयल मिलाएं। तैयार मिश्रण को प्रभावित जगह पर 2-3 मिनट मसाज करते हुए लगाएं। 25 से 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें। इसे त्वचा पर खिंचाव के निशान दूर होने के साथ सूजन व लालिमा आदि की समस्या भी दूर होने में मदद मिलेगी।

एलोवेरा जेल-शहद

एलोवेरा जेल में शहद मिलाकर लगाने से भी स्ट्रेच मार्क्स दूर होने में मदद मिलती है। इससे स्किन में खिंचाव की परेशानी दूर होती है। इसके अलावा सूजन, लालिमा आदि से भी बचाव रहता है। इसके लिए एक कटोरी में 1-1 चम्मच एलोवेरा जेल और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। तैयार पेस्ट को 15 मिनट तक प्रभावित जगह पर लगाकर पानी से धो लें। बाद में स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे स्ट्रेस मार्क्स दूर होने के साथ स्किन संबंधी अन्य समस्याएं भी दूर होगी। शहद त्वचा का रूखापन बंद करके स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करेगा। इसके अलावा यह मिश्रण घाव भरने में भी बेहद कारगर होता है।

एलोवेरा जेल-विटामिन ई

एलोवेरा जेल और विटामिन ई एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल व औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से स्ट्रेस मार्क्स दूर होने में मदद मिलती है। त्वचा का रूखापन दूर होकर उसमें कसाव आता है। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं। तैयार मिश्रण को प्रभावित जगह पर मसाज करते हुए लगाएं। 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में पानी से धोकर स्किन पर क्रीम लगा लें।

अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इनमें से कोई भी नुस्खा हफ्ते में 2-3 बार अपनाएं। इसके अलावा अगर आपको स्किन संबंधी कोई परेशानी है तो इसे लगाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लेना ना भूलें।

 

Related News