21 MARSATURDAY2026 10:48:56 PM
Nari

ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की दीवानी हुई कंगना, बोली- 40-50 की उम्र वाली महिला...

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 Aug, 2023 10:16 AM
ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की दीवानी हुई कंगना, बोली- 40-50 की उम्र वाली महिला...

बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के अंदाज इन दिनों बदले- बदले से लग रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके मुंह से सिर्फ तारीफें ही निकल रही है। संजय लीला भंसाली की तारीफों के बद अब उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए भी काफी अच्छी बातें लिखी हैं। उन्होंने  एक्ट्रेस को  'फुल मून' तक बता डाला। 

PunjabKesari
कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो शेयर कर उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर महिलाओं की खूबसूरती पर बात की करते हुए फिल्म पोन्नियिन सेलवन 1 का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ऐश्वर्या के साथ तृषा कृष्णन भी नजर आ रही हैं।

 PunjabKesari
 कंगना ने  कैप्शन में लिखा- बॉलीवुड के गीतकारों ने सोलह साल की बाली उमरिया (युवा) के बारे में काफी कुछ लिखा है, लेकिन चालीस या पचास की उम्र वाली महिला में सेंसुअलिटी, सेक्सुअलिटी और सिडक्शन का इस्तेमाल करने असफल रहे, क्योंकि वह न केवल सुंदर हैं बल्कि स्मार्ट और अनुभवी भी हैं। ये एक शानदार कॉम्बिनेशन है। दो फुल मून।  

PunjabKesari
 बता दें कि 'पोन्नियिन सेलवन 1' यानी  PS1 फिल्म से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय कमबैक कर रही हैं। वह इस फिल्म में रानी नंदिनी के किरदार में नजर आएंगी। सिल्क साड़ी और ट्रेडिशनल ज्वेलरी में एक्ट्रेस का रानी लुक बेहद शानदार है। फिल्म में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विक्रम, जयम रवि, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, कार्थी और ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आएंगे।

Related News