24 APRWEDNESDAY2024 5:28:03 AM
Nari

प्रियंका-निक के घर आया नन्हा मेहमान, जेठानी ने दिया बेटी को जन्म

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 28 Jul, 2020 10:36 AM
प्रियंका-निक के घर आया नन्हा मेहमान, जेठानी ने दिया बेटी को जन्म

बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के घर नन्हा मेहमान आया है। प्रियंका और उनके पति निक जोनस एक नन्ही परी के चाचा-चाची बने है। प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर ने बेटी को जन्म दिया है। बेटीका जन्म 22 जुलाई को लॉस एंजिल्स के एक अस्पताल में हुआ है। 

PunjabKesari

एक रिपोर्ट के मुताबिक सोफी टर्नर और उनके पति जो जोनस ने बेटी का नाम विला रखा है। बेबी गर्ल के जन्म से उनका परिवार काफी खुश है। सोफी ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी इसी साल फरवरी में अपने फैंस के साथ शेयर की थी। प्रेग्नेंसी के समय उनकी बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीं प्रियंका चोपड़ा के साथ सोफी की बाॅन्डिंग बेहद अच्छी है। 

PunjabKesari

आपको बता दें सोफी और जो की मुलाकात लंदन में हुई थी। दोनों साल 2016 में एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। साल 2017 में दोनों ने सगाई के बारे में बताया। इसके दो साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। 

PunjabKesari

Related News