
नारी डेस्क : टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों घर के अंदर हो रहे झगड़ों और विवादों को लेकर लगातार सुर्खियों में है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच कभी छोटी बात पर बहस हो जाती है तो कभी मामला इतना बढ़ जाता है कि बात पर्सनल कमेंट्स तक पहुंच जाती है। हाल ही में माही विज और मैरी कॉम के बीच हुई तीखी बहस भी काफी चर्चा में रही। इस विवाद के बाद अब माही विज को उनके एक्स हसबैंड और टीवी एक्टर जय भानुशाली का सपोर्ट मिला है। जय ने सोशल मीडिया पर माही के लिए एक ऐसा कमेंट किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।
माही विज और मैरी कॉम के बीच हुआ विवाद
‘बिग बॉस 20’ के एक एपिसोड में माही विज और मैरी कॉम के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते यह बहस काफी तीखी हो गई और दोनों के बीच मामला पर्सनल बातों तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों की तरफ से एक-दूसरे की निजी जिंदगी और मां होने को लेकर भी टिप्पणियां की गईं। शो के इस विवाद का एक वीडियो क्लिप माही विज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर खूब चर्चा हुई। माही की टीम की तरफ से शेयर किए गए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “कुछ सफर इतने निजी होते हैं कि उन पर बाहर से कोई राय नहीं बना सकता।”

जय भानुशाली ने किया माही का सपोर्ट
अब इस पूरे विवाद पर माही विज के एक्स हसबैंड जय भानुशाली का रिएक्शन सामने आया है। जय ने माही के वीडियो पर कमेंट करते हुए उनका सपोर्ट किया। उन्होंने माही को लेकर सिर्फ कुछ शब्द लिखे, लेकिन उनका कमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। जय ने लिखा, “The Best Mother.” जय के इस कमेंट से साफ है कि उन्होंने इस विवाद के बीच माही के मां होने को लेकर अपना समर्थन जताया है। दोनों भले ही अब पति-पत्नी नहीं हैं, लेकिन उनकी बेटी तारा को लेकर दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को सपोर्ट करते रहे हैं।
बिग बॉस में माही की एंट्री पर भी जय ने किया था सपोर्ट
यह पहली बार नहीं है जब जय भानुशाली ने माही विज को ‘बिग बॉस 20’ में सपोर्ट किया हो। इससे पहले जब माही ने शो में एंट्री की थी, तब भी जय ने सोशल मीडिया के जरिए उनके लिए एक खास मैसेज शेयर किया था। जय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर माही की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें सपोर्ट किया था। उन्होंने लिखा था, “तारा की मम्मी, किल इट…” उनका यह अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आया था। अब माही और मैरी कॉम के विवाद के बाद एक बार फिर जय का अपनी एक्स वाइफ के समर्थन में सामने आना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
माही की पर्सनल लाइफ भी रही है चर्चा में
माही विज और जय भानुशाली की शादीशुदा जिंदगी लंबे समय तक सुर्खियों में रही है। दोनों अब साथ नहीं हैं, लेकिन अपनी बेटी तारा की वजह से उनका रिश्ता आज भी जुड़ा हुआ है। ‘बिग बॉस 20’ में माही की जर्नी को लेकर भी उनके परिवार और करीबी लोग सोशल मीडिया पर अपना सपोर्ट दिखाते नजर आते हैं। ऐसे में जय का यह छोटा-सा कमेंट एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रहा है।