29 MARFRIDAY2024 9:24:12 AM
Nari

न होगी शाही रस्में और ना ही कोई जश्न, यूं मायके से विदा लेंगी जापान की राजकुमारी

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 04 Oct, 2021 12:36 PM
न होगी शाही रस्में और ना ही कोई जश्न, यूं मायके से विदा लेंगी जापान की राजकुमारी

हर लड़की का सपना होता है कि वो अपनी शादी में राजकुमारी दुखें। यहां तक कि हर लड़की Fairy Tale वेडिंग चाहती हैं लेकिन जापान की राजकुमारी अपने प्यार के लिए इस सपने तक को भुलाने के लिए तैयार है। दरअसल, विवादों के बाद अब राजकुमारी माको (Princess Mako) 26 अक्टूबर को अपने कॉलेज ब्वॉयफ्रेंड केई कोमुरो (Kei Komuro) से शादी करने जा रही है। उन्होंने अपने प्यार के लिए राजपाट, शाही शानो-शौकत ही नहीं बल्कि Fairy Tale Weeding का सपना भी छोड़ दिया। जो कोई भी राजकुमारी बनने का सपना देखता है, उसे शायद जापान की राजकुमारी माको से बात करनी चाहिए।

राजकुमारी को हुआ स्ट्रेस डिसऑर्डर

शुक्रवार को जापान के शाही परिवार के मामलों का प्रबंधन करने वाली एजेंसी ने घोषणा कि जिसके मुताबिक, सम्राट नारुहितो की 29 वर्षीय भतीजी राजकुमारी माको अपने मंगेतर केई कोमुरो से सामान्य तरीके से शादी करेंगी। दरअसल, केई कोमुरो की मां का एक वित्तीय विदा इसका कारण बनी जो शाही परिवार के लिए शर्मिंदगी की वजह है। इसी के चलते उनकी शादी भी 3 साल देरी से हो रही है।

PunjabKesari

क्या विवाद था जिससे शादी में हुई देर?

खबरों के मुताबिक, कोमुरो की मां ने अपने पूर्व मंगेतर से 35 हजार डॉलर कर्ज लिए थे। मगर, दोनों मां-बेटे इश कर्ज को अब तक चुका नहीं पाए। इसके कारण राज परिवार और राजकुमारी के चुनाव पर काफी सवाल उठने लगे। हालांकि इसपर कोमुरो ने सामने आकर कहा, "जिस पैसों पर बवाल हो रहा है असल में उसे मेरी मां को गिफ्ट के तौर पर दिया गया था ना कि कर्ज के।"

कोई घोड़ा नहीं, कोई गाड़ी नहीं

अब राजकुमारी की शाही शादी नहीं होगी। एजेंसी के मुताबिक, दोनों की शादी में शाही भोज और अन्य रीति-रिवाजों का आयोजन भी नहीं होगा क्योंकि उनकी शादी को कई लोगों का समर्थन हासिल नहीं है। यानि अब उनकी शादी में घोड़ा और गाड़ी नहीं होगी। राजकुमारी माको और मिस्टर कोमुरो की शादी में ओपरा विनफ्रे भी नहीं होगा।

PunjabKesari

न्यूयॉर्क में जिंदगी बिताएंगे दंपत्ति

जापान के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने बताया कि दंपति पर इतना दबाव था कि राजकुमारी को पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर हो गया। ऐसे में उन्होंने सिंपल तरीके से शादी करने का फैसला किया। अब वह 26 अक्टूबर को शादी का पंजीकरण करवाएंगे और एक साथ संवाददाता सम्मेलन करेंगे। राजकुमारी माको ने प्यार के लिए अपनी शाही विरासत को त्यागने और न्यूयॉर्क में सामान्य जीवन बिताने का इरादा किया। जहां 29 वर्षीय श्री कोमुरो एक कानून कार्यालय में काम करते हैं।

आदमी से शादी की कितनी कीमत चुकाएंगी राजकुमारी?

जापान राजशाही नियमों के मुताबिक, इस शादी के बाद प्रिंसेस माको शाही परिवार का हिस्सा नहीं रहेंगी। शाही परिवार छोड़ने के लिए उस सदस्य को 13.5 लाख डॉलर की राशि दी जाती है लेकिन राजकुमारी ने उसे भी छोड़ने का फैसला कर लिया है। बता दें कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद प्रिंसेस माको पहली ऐसी महिला है, जिन्हें आम आदमी से शादी के बाद कोई धनराशि नहीं मिलेगी। हालांकि इससे पहले उनकी बुआ राजकुमारी सयाको आम आदमी से शादी करने के लिए 'राजकुमारी' की पदवी को छोड़ चुकी हैं लेकिन उन्होंने धनराशि ले ली थी।

PunjabKesari

Related News