28 APRSUNDAY2024 7:04:46 PM
Nari

अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी ने दिया बेटे को जन्म,  शादी के 6 साल बाद माता- पिता बने इशिता और वत्सल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 Jul, 2023 09:59 AM
अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी ने दिया बेटे को जन्म,  शादी के 6 साल बाद माता- पिता बने इशिता और वत्सल

आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका सभी को बेसर्बी से इंतजार था। फिल्म ‘दृश्यम’ में अजय देवगन की बेटी बनी इशिता दत्ता ने बेटे को जन्म दिया है।  एक्टर वत्सल सेठ और  इशिता ने शादी के 6 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।  एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज को खूब  एंजॉय किया था, वह प्रेगनेसी से जुड़ी हर अपडेट  पल-पल में फैंस को देती रहती थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


कपल नन्हे मेहमान को लेकर बेहद खुश हैं। ईटाइम्स की खबर के अनुसार ने 19 जुलाई को बेटे को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और वह शुक्रवार को अस्पताल से घर जा सकते है। हालांकि इशिता और वत्सल की तरफ से कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है। पर फैंस इस खबर को लेकर बेहद खुश हैं।

PunjabKesari

 अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान इशिता दत्ता ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रही थी, इस दौरान उन्हें कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर उनकी मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें छाई हुई हैं। कपल अपने पहले बच्चे को लेकर बहुत खुश है।

PunjabKesari
इशिता और वत्सल  28 नवंबर, 2017 को शादी के शादी के बअंधन में बेधे थे। दोनों ने साथ में टीवी सीरियल 'रिश्तों का सौदागर: बाजीगर' में साथ काम किया था। शो की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया। इस साल 31 मार्च को उन्होंने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।

Related News