28 APRSUNDAY2024 4:24:15 PM
Nari

Vastu Shastra : हर समय दिमाग रहता है अशांत तो आज ही आजमाएं ये सरल उपाय

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 18 Jun, 2023 03:06 PM
Vastu Shastra : हर समय दिमाग रहता है अशांत तो आज ही आजमाएं ये सरल उपाय

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में हर व्यक्ति के लिए दिमाग व मन को शांत रख पाना थोड़ा मुश्किल का काम है। क्योंकि जीवन में खुश रहने के लिए  पैसा ही सब कुछ नहीं होता आपके मन की शांति भी बहुत जरूरी है। जिसका हल सिर्फ वास्तु शास्त्र में छिपा है। इसके नियम पर चलकर हम मन को शांत रख सकते है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा संचार कर सकते है। तो चलिए जानते है वास्तु के उपाय।

1 साफ-सफाई करते समय पानी में चुटकी भर नमक डालना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और सकारात्मक का वास होगा। 
2 घर के बड़े मुखिया को दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में सिर करने सोना चाहिए। यह एक उचित नींद सुनिश्चित करेगा जिससे शरीर को ऊर्जावान बनाया जा सके।
3 घर के पूर्व दिशा में ज्यादा पौधे रखने से बचें। ऐसा करने से मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है।
4 मेंटल पीस बनाए रखने के लिए घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में परिवारिक फोटो लगानी चाहिए। पश्चिम दिशा में परिवार की या परिवार के मुख्य जोड़े की फोटो लगाना अच्छा माना जाता है।
5  घर में से उदासी और निराशा वाली तस्वीरों को हटा देना चाहिए क्योंकि यह घर में नकारात्मकता को बढ़ाती हैं। 

PunjabKesari

6 घर के उत्तर पूर्वी दिशा में लाल, गुलाबी रंग के शेड्स, कूड़ेदान नहीं रखने चाहिए। उत्तर पूर्वी दिशा में अखबारों को भी नहीं रखना चाहिए।
7 अगर आपके काम में कोई बाधा आ रही है तो घर में कपूर के 2 गोले या क्रिस्टल रखें। जब वे सिकुड़ जाएं तो उन्हें बदल दें।
8 मानसिक शांति बनाए रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा में एक पारिवारिक तस्वीर और घर की पश्चिम दिशा में परिवार के मुख्य जोड़े की एक तस्वीर लगाएं।
9 मंदिर में शुद्ध घी से बने हुए दीये ही जलाए। साथ ही अगरबत्ती, धुप/गुग्गुल जलाना, घंटानाद और शंख बजाना कभी न भूले।
10 गायत्री मंत्र, गणपति अथर्वशीर्षम जैसे मंत्रों का जाप करें। इससे व्यक्ति के मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

 

PunjabKesari

अस्वीकरण : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि पंजाब केसरी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

 


 

Related News