26 APRFRIDAY2024 6:55:16 AM
Nari

मसूड़ों में दर्द और सूजन से मिनटों में पाएं राहत इन 10 घरेलू नुस्खों से

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 30 Jun, 2018 12:34 PM
मसूड़ों में दर्द और सूजन से मिनटों में पाएं राहत इन 10 घरेलू नुस्खों से

मसूड़ों में दर्द और सूजन होना एक आम समस्या है। इसमें बहुत ज्यादा दर्द होता है। मसूड़ों के दर्द (Gums Pain) के कारण ब्रश करना तो दूर कुछ खाया-पिया भी नहीं जाता है। कई बार तो मसूड़ों में इतनी सूजन आ जाती है कि उनसे खून निकलने लगता है। जिंजिवीटीज़, पोषक तत्वों की कमी, मुंह की इंफैक्शन के कारण मसूड़ों में सूजन और दर्द की समस्या होने लगती है। वैसे तो मार्किट में कई सारे माउथवॉश और दवाईयां है जिनका इस्तेमाल करके मसूड़ों के दर्द से राहत पाई जा सकती है। मगर बार-बार दवाईयां लेने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में कुछ घरेलू तरीके अपनाकर इसका इलाज किया जा सकता है, इससे कोई साइड-इफैक्ट या इन्फेक्शन होने का डर भी नहीं है। 

मसूड़ों के रोगों का उपचार (Remedies For Gum Pain)

नमक का पानी                                                                                                                                                                    

मसूड़ों में दर्द होने पर नमक वाले पानी से कुल्ला करें। एेसा करने से दांतों में होने वाली समस्या से राहत मिलती है।  नमक के पानी से कुल्ला करने से मुंह में होनी वाली इन्फेक्शन दूर होने के साथ ही मसूड़ों की सूजन दूर भी होती है। 

लौंग

 लौंग भी मसूड़ों की सूजन को कम करने का काम करता है। लौंग में पाया जाने वाले यूगेनोल मसूड़ों की सूजन को कम करने में सहायक है। जब भी मसूड़ों का फूलना तो लौंग का इस्तेमाल करें। 

बबूल की छाल

बबूल की छाल वाला नुस्खा बहुत पुराना है। इस नुस्खे को अपनाने के लिए बबूल के पेड़ की छाल को पानी में उबालकर माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करें। रोजाना दिन में 3 बार इस माउथवॉश का यूज करने से मसूड़ों की सूजन से राहत मिलेगी। 

कैस्टर ऑयल

मसूड़ों की सूजन को दूर करने के लिए कैस्टर ऑयल की छाल भी बहुत सहायक है। दर्द वाली  जगह पर कैस्टर ऑयल लगाने से सूजन राहत मिलती है। सूजन कम होने के साथ ही कुछ ही समय में दर्द होना भी बंद हो जाता है।

नींबू का पानी

मसूड़ों में सूजन के कारण मुंह में बैक्टीरिया पनपने लगता है। इस बैक्टीरिया को कम करने के लिए रोजाना सुबह नींबू पानी से कुल्ला करें। एेसा करने से मुंह में बैक्टीरिया नहीं होंगे और सूजन भी कम होगी। 


अदरक

मुंह की इन्फेक्शन से बचने के लिए अदरक काफी पुराना इलाज है। इससे मसूड़ों की सूजन में राहत मिलती है और मुंह के बैक्टीरिया से बचाव होता है। 

एलोवेरा 

एलोवेरा जल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। जो मसूड़ों की सूजन को कम करने, मसूड़ों से खून आने तथा मुंह के संक्रमण जैसी समस्याओं को बढ़ने से रोकने का काम करता है। 

सरसों का तेल

मसूड़ों के दर्द और सूजन को कम करने के लिए सरसों का तेल बहुत सहायक है। सरसों के तेल में थोड़ा सा नमक मिलाकर मसूड़ों पर लगाएं। एेसा करने से कुछ ही देर में मसूड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिलेगी। 

टी ट्री ऑयल 

टी ट्री ऑयल भी मसूड़ों की सूजन की परेशानी को काफी हद तक कम करने का काम करता है। टी ट्री ऑइल से मसूड़ों पर मालिश करें। कुछ ही समय में मसूड़ों के दर्द से राहत मिलेगी। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News